{"_id":"5d237a1f8ebc3e6ca435d8b9","slug":"saryu-two-meters-away-from-the-red-mark-faizabad-news-lko469600018","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में उफान तेज, आज पार कर सकती चेतावनी बिंदु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू में उफान तेज, आज पार कर सकती चेतावनी बिंदु
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू ने सोमवार से रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। पहाड़ों सहित मैदानी इलाकों में मानसूनी वर्षा से सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हाल यह है कि प्रतिघंटे 2 सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा जलस्तर मंगलवार को चेतावनी बिंदु 91.730 मीटर को पार कर सकता है।
हालांकि, सरयू अभी खतरे के निशान से करीब दो मीटर दूर है लेकिन, सरयू में उफान से तटवर्ती इलाकों में हलचल मच गई है। उधर, राजस्व व बांध सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक सक्रियता नहीं दिख रही है।
केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सरयू का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह 8 बजे जलस्तर 90.007 मीटर था जो सोमवार शाम 6 बजे बढ़कर 90.560 मीटर पर पहुंच गया है। सरयू के जलस्तर में करीब दो से तीन सेमी के रफ्तार से वृद्धि पिछले करीब 30 घंटे से लगातार जारी है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के अभियंता संजय कुशवाहा ने बताया कि यदि वृद्धि इसी तरह जारी रही तो सरयू मंगलवार की शाम तक चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है। सरयू का चेतावनी बिंदु 91.73 मीटर और खतरा बिंदु 92.73 मीटर है।
उधर, सरयू में बढ़ रहे जल स्तर के बाद कछारवासियों में हलचल मची हुई है। अयोध्या बिल्हरघाट व रौनाही तटबंध के नीचे स्थित कछार में रहने वालों ने पलायन की तैयारी तेज कर दी है।
अयोध्या बिल्हरघाट व रौनाही तट के कछार में स्थित कई गांव उपरहार की शरण में जाने की तैयारी में जुट गए है। बढ़ते जलस्तर के साथ ही तटबंधों पर कटान का खतरा भी मंडराना शुरू हो चुका है।
वहीं, दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने की अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। नाव समेत बचाव तैयारी नदारद दिख रही है। रौनाही तटबंध के कैथी मांझा व भरहू का पुरवा के लोग दहशत में हैं। यहां के लोग हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं।
साथ ही अयोध्या बिल्हरघाट तटबंध पर मुडाडिहा, सलेमपुर, उरदहवा, गिलेंट, पिपरी संग्राम, बलुईया, धनई का पुरवा, माझा मडना, राम पुर पुवारी के बाढ़ पीड़ित गांव में बसे लोग तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से दहशत में हैं।
सरयू के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग की अभी कोई तैयारी नहीं दिख रही है। डीएम अनुज कुमार झा ने सरयू के बढ़ाव को देखते हुए राजस्व व सिंचाई समेत राहत व बचाव से जुड़े सभी विभागों के सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने इलाके में नजर रखें। लेखपाल-कानूनगो गांव का ब्योरा अपडेट करते रहे। सिंचाई विभाग की टीमें बांध पर नजर रखेगीं। राहत व बचाव की तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।