फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sarayu has exceeded the warning point, start offloading

सरयू ने पार किया चेतावनी बिंदु, कटान शुरू

Tue, 05 Jul 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या Updated Tue, 05 Jul 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sarayu has exceeded the warning point, start offloading
सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से होती कटान। - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व नेपाल से छोड़े गए पानी से सरयू उफान पर है। मंगलवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया। सरयू का जलस्तर अब लाल निशान से तीन फीट नीचे है। कछार के क्षेत्रों में नदी की प्रलयंकारी धारा से कटान का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


शहर में नदी से सटे गुप्तारघाट, मीरनघाट व निर्मली कुंड में कटान शुरू हो गई है। सरयू में पिछले दो-तीन दिन से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यह जलस्तर मंगलवार की भोर चेतावनी बिंदु 91.730 मीटर को पार कर गया। शाम को नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी थम गई है।
विज्ञापन


सरयू शाम लगभग तीन बजे 91.820 मीटर पर स्थिर हो गई। हालांकि सरयू अभी भी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 91 सेंटीमीटर दूर है। कतर्निया व बनबसा बैराज में भी जलस्तर स्थिर है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नदी के बढ़े जलस्तर का असर शहर के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है। नगर के गुप्तारघाट, मीरनघाट व निर्मली कुंड में कटान तेज हो गई है। क्षेत्र के रामजनम यादव, रामकुमार निषाद, माला व सुखराम बताते हैं कि नदी के बढ़े जलस्तर से उनकी खेती डूब गई है।

घर व गुमटी से धारा दूर है लेकिन जलस्तर बढ़ा तो वह भी चपेट में आ जाएंगे। हालांकि नदी का जलस्तर थम गया है लेकिन पहाड़ों पर बारिश के बीच नेपाल से पानी छोड़ा गया तो जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

सदर तहसील के पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र समेत रुदौली व सोहावल के कछारीय इलाकों में बाढ़ के संभावित खतरे से हलचल शुरू हो गई है। जलस्तर में ठहराव से कछार के तटीय इलाकों में कटान का खतरा भी गंभीर हो गया है।

केंद्रीय जल आयोग के जेई विनय कुशवाहा ने बताया कि सरयू में दो-तीन दिनों से बढ़ोतरी का असर रहा कि मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे नदी के जलस्तर ने चेतावनी बिंदु 91.730 मीटर को पार कर लिया है।


बताया कि शाम लगभग तीन बजे सरयू का जलस्तर 91.820 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया है। कतर्निया व बनबसा बैराज पर भी पानी स्थिर हो गया है, इससे जलस्तर में वृद्धि थमी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed