{"_id":"64593a82424936b0d2066a29","slug":"samman-nidhi-faizabad-news-c-13-1-223306-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सम्मान निधि के लिए 22 से चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सम्मान निधि के लिए 22 से चलेगा अभियान
Mon, 08 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 08 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। हर पात्र किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। भूलेखों का सत्यापन न होने या आधार और बैंक खाता लिंक नहीं होने से दिक्कत आ रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए 22 मई से 10 जून तक अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्देश दिया है।
डीएम ने कहा है कि राजस्व और कृषि विभाग की टीमें ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगी जहां किसान अपने आधार कार्ड, खतौनी व बैंक पासबुक के साथ मिल सकेंगे। बैंक खाता संबंधी समस्या होने पर डाकघर के प्रतिनिधि तत्काल सौ रुपये में खाता खोलेंगे।
उप निदेशक कृषि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में किसानों की संख्या लगभग 376059 है। इनमें 112948 किसानों की ई-केवाईसी अभी नहीं हो पाई है। 52244 ऐसे किसान हैं जिनके भूलेखों से सत्यापन नहीं हो पाया है। इसके साथ ही 51265 ऐसे किसान हैं जिनके बैंक खाते आधार से नहीं जुड़े है। अभियान में सभी किसानों की समस्याएं दूर कराई जाएंगी।