{"_id":"62869039568f6c6bdf4d833b","slug":"samda-lake-guptar-ghat-and-lal-diggi-talab-will-become-tourist-places-faizabad-news-lko6313661137","type":"story","status":"publish","title_hn":"समदाझील, गुप्तार घाट व लाल डिग्गी तालाब बनेंगे पर्यटन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समदाझील, गुप्तार घाट व लाल डिग्गी तालाब बनेंगे पर्यटन स्थल
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के गुप्तार घाट, सिविल लाइंस के लाल डिग्गी तालाब और सोहावल तहसील क्षेत्र के समदा झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे। डीएम नितीश कुमार और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने गुरुवार को इन तीनों स्थलों का निरीक्षण किया। कराए जा रहे कार्यों को देखा। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जरूरी निर्देश दिये।
सरयू तट स्थित गुप्तार घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए इन दिनों काम चल रहा है। डीएम नितीश कुमार ने गुप्तारघाट के सौंदर्यीकरण के लिए पार्क, दुकानें/क्वास्क के निर्माण, मरी माता मंदिर से गुमनामी बाबा की समाधि तक 24 मीटर चौड़े मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
इसमें तेजी व बरसात से पूर्व मार्ग के जीएसबी कार्य को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। बताया कि गुप्तारघाट व उसके आसपास के क्षेत्र में लैंड स्केपिंग कराकर अच्छे पार्क के रूप में सुव्यवस्थित कर आकर्षक पेड़ पौधे, बच्चों के पार्क की सभी व्यवस्थाएं व उपकरण, लोगों के बैठने के लिए आकर्षक बेंच के साथ 250 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था और आकर्षक दुकानें शीघ्र उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड को गुप्तारघाट 1500 मीटर के नए घाट के निर्माण में जल निकासी के लिए ड्रेनेज की व्यवस्था का निर्देश दिया। अयोध्या विकास प्राधिकरण को भविष्य में गुप्तारघाट पर आगंतुकों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर पार्किंग सुविधा विकसित करने के निर्देश दिया।
यह तालाब शहर के सबसे रिहायशी सिविल लाइन इलाके में है। इसे भी विकसित किए जाने का काम शुरू हो गया है। इसके सुंदरीकरण से शहर के लोगों को निकट घूमने फिरने का मौका मिलेगा। डीएम ने सिविल लाइन स्थित लाल डिग्गी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए सफाई, लैंड स्कैपिंग, नेचुरअल मैथेड से वाटर ट्रीटमेंट, रेस्टोरेंट/कैफे व पाथ-वे आदि कार्यों का निरीक्षण किया।
इसे पांच जून तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग टीमें लगाने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा। साथ ही सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय को अच्छे एक्वेरियम के रूप में बनाने के लिए नगर निगम को निर्देश दिया। तालाब के आसपास अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया। उनके साथ नगर आयुक्त व संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
सोहावल तहसील क्षेत्र के कौला, मोइया कपूरपुर के पास 67 एकड़ में फैली समदा झील को पक्षी विहार के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने का काम शुरू हो गया है। खास बात यह है कि यह स्थल 84 कोसी परिक्रमा के बीच पड़ने वाले 136 नंबर के स्थान रमणक तीर्थ स्थल पंडितपुर से महज एक किमी. दूर है।
यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु व पर्यटक रमणक तीर्थ स्थल का भ्रमण कर सकेंगे। डीएम नितीश कुमार ने नगर आयुक्त विशाल सिंह के साथ समदा झील पर कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को और अतिरिक्त मशीनरी यथा लोडर व डंपर/ट्रॉली लगाकर युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिया। जिससे बारिश से पूर्व ही मिट्टी का कार्य पूर्ण हो जाए।