फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Sabarmati Express derailed between Patranga and Dariyabad, no casualties

पटरंगा व दरियाबाद के बीच साबरमती एक्सप्रेस हुई बेपटरी, कोई हताहत नहीं

Fri, 04 Feb 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sabarmati Express derailed between Patranga and Dariyabad, no casualties
अयोध्या। अयोध्या रेल खंड पर गुरुवार रात करीब 9ऱ्12 बजे रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इससे लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (19168) का इंजन टकरा जाने से ट्रेन बेपटरी हो गई। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक रूट बाधित था। इस रूट पर सुबह चार बजे तक अप और डाउन छह ट्रेनें गुजरनी थीं।
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार रात अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। पटरंगा रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम गेट नम्बर 125 के पास पटरंगा व दरियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच में भवरिहा नाला के पुल के समीप अचानक ट्रैक पर पेड़ गिर गया। इससे टकराकर इंजन के दो पहिये पटरी से उतर गये। तेज झटके के साथ ट्रेन रुक गई। इससे यात्रियों में भी चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

चालक ने घटना की सूचना पटरंगा रेलवे स्टेशन मास्टर सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके का जायजा लेने के बाद उच्च अधिकारियों को घटना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई हैं। पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह भी अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरंगा स्टेशन मास्टर वीके सिंह ने बताया कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार रात करीब नौ बजे अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही थी। पटरंगा व दरियाबाद रेलवे स्टेशन के बीच में गेट नम्बर 125 के पास भवरिहा नाला के पुल के समीप रात करीब 9 बजकर 12 अचानक ट्रैक पर पेड़ गिर गया।

इससे इंजन ट्रेन का इंजन पेड़ से टकरा गया और इंजन के दो पहिये पटरी से उतर गए। चालक की सूचना पर मैं टीम के साथ मौके पर पहुँच गया हूं। कोई जनहानि नही हुई है। रूट बाधित हो गया है। उच्च अधिकारियों को घटना के विषय में सूचित कर दिया गया है। राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed