{"_id":"63f112c146fcb14c330548e9","slug":"roadways-started-preparations-for-holi-faizabad-news-c-13-1-93443-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: होली पर यात्रियों को न हो परेशानी, रोडवेज ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: होली पर यात्रियों को न हो परेशानी, रोडवेज ने शुरू की तैयारी
Sat, 18 Feb 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। होली को लेकर उ.प्र. राज्य परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्री सुुरक्षित अपने गंतव्य को पहुंचें, इसके लिए रोडवेज बसों को चमकाया जा रहा है। इसके लिए अयोध्या परिक्षेत्र को 8.63 लाख रुपये का बजट मिला है। जिससे परिक्षेत्र की 238 बसों में मेंटीनेंस का काम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट 28 फरवरी तक मुख्यालय को सौंपनी है।
होली को देखते हुए रोडवेज प्रशासन जर्जर बसों की मरम्मत करा रहा है। इसके लिए निगम ने पूरे प्रदेश में दो करोड़ का बजट जारी किया है, जिसमें अयोध्या परिक्षेत्र को 8.63 लाख रुपये मिले हैं। इससे अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर व अमेठी डिपो की जर्जर बसों की हालत दुरुस्त की जाएगी। बसों की सीटें, लाइट, खिड़कियों के शीशे व रबर की बिडिंग दुरुस्त कराने समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि परिक्षेत्र की सभी 238 बसों को चेक किया जा रहा है। बसों में जो कमियां मिल रही हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। बताया कि 28 फरवरी तक सभी बसों को मेंटेन कर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि होली पर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर समेत अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलायी जाएंगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही अतिरिक्त बसें प्राप्त होंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इसके लिए बैठक कर सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।