{"_id":"5f78a7dd8ebc3ea9656373e4","slug":"road-and-drain-will-be-built-with-73-15-lakhs-faizabad-news-lko543360383","type":"story","status":"publish","title_hn":"73.15 लाख से बनेगी सड़क व नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73.15 लाख से बनेगी सड़क व नाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। तहसील गोसाईगंज के कुर्मी चौराहा क्षेत्र की जनता को अब आवागमन व जलनिकासी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए वहां सीसी सड़क तो बनेगी ही, साथ ही जलनिकास के लिए नालियों का निर्माण भी कराया जाएगा।
इस पर 73.15 लाख रुपये व्यय होंगे। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। शासन ने इस कार्य के लिए 70.18 लाख रुपये का बजट अवमुक्त कर दिया है। इससे अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
तहसील गोसाईगंज, सरैंया, दिलासीगंज, दलपतपुर होते हुए कुर्मी चौराहा तक मार्ग काफी जीर्णशीर्ण है। जिस कारण इस इलाकों की जनता को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। बरसात में तो इस मार्ग पर निकलना और भी दुश्वार हो जाता है, क्योंकि बारिश में इस मार्ग पर कीचड़ हो जाता है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए यहां की जनता द्वारा काफी समय से जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों से जर्जर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा रही थी। जायज मांग को देख जिला प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इस पर शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर बजट भी अवमुक्त कर दिया।
ऐसे में अब लोक निर्माण विभाग गोसाईगंज, सरैंया, दिलासीगंज, दलपतपुर होते हुए कुर्मी चौराहा तक सीसी सड़क का निर्माण कराएगा। साथ ही जलनिकासी को वहां नाली निर्माण कराया जाएगा। सीसी सड़क व नाली निर्माण पर करीब 73.15 लाख रुपये बजट खर्च होगा। ये निर्माण पूरा होते ही गोसाईगंज क्षेत्र की ग्रामीण जनता का आवागमन सुगम हो जाएगा।