{"_id":"571e60ba4f1c1ba202a914df","slug":"rishi-ashram-monk-reached-84-kosi-parikrama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शृंगी ऋषि आश्रम पहुंची 84 कोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शृंगी ऋषि आश्रम पहुंची 84 कोसी परिक्रमा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमा में पहुंचने पर प्रसाद ग्रहण करते संत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था सोमवार को पौराणिक स्थल शृंगीऋृषि आश्रम पर जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पहुंचा। जत्थे में शामिल साधु-संतों के पहुंचते ही पूरा आश्रम भक्तिमय हो गया। क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से संतों व परिक्रमार्थियों का स्वागत व अभिनंदन किया।
इस दौरान प्रवचन-भजन और प्रसाद वितरण का दौर चला। मंगलवार को यात्रा गोसाईगंज के तमसा तट स्थित महादेवा घाट के लिए रवाना होगी। विहिप के हनुमान मंडल और बाबा गयादास की अगुवाई में अलग-अलग निकाली गई 84 कोसी परिक्रमार्थियों की टोली सोमवार को शृंगीऋृषि आश्रम पहुंची।
इस मौके पर बाबा गयादास ने परिक्रमा का महत्व बताते हुए कहा कि चौरासी कोसी परिधि के अंदर सैकड़ों धार्मिक स्थल आते हैं जो कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में हैं। इन धार्मिक स्थलों पर पूजन हवन करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों से मुक्ति मिलती है और जीव मात्र को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
यह परिक्रमा रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को गोसाईगंज के तमसा तट स्थित महादेवा घाट के लिए रवाना होगी। परिक्रमा में गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश, हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा सहित देश के कोने-कोने से आए संत-धर्माचार्य व परिक्रमार्थी शामिल हैं।
परिक्रमार्थियों का स्थानीय प्रधान दिलीप कुमार विमल, भाजपा जिला महामंत्री अवधेश पांडेय बादल, शेखर जायसवाल, शत्रुघ्न मोदनवाल, अशोक वर्मा आदि ने स्वागत किया।