{"_id":"63e935e36aaf14085b0085e9","slug":"ring-road-will-give-wings-to-the-development-of-ayodhya-faizabad-news-c-13-1-85632-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रिंग रोड से रामनगरी के विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रिंग रोड से रामनगरी के विकास को लगेंगे पंख
Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले की 67.5 किलोमीटर की परिधि में बनने वाली रिंग रोड से अयोध्या के विकास को पंख लगेंगे। पांच हजार करोड़ की लागत से बनने वाले मार्ग का काम अप्रैल माह से शुरू हो जाएगा। रिंग रोड के भीतर व बाहरी इलाकों का विकास होने से एक नई अयोध्या भी विकसित हो सकेगी। साथ ही रामनगरी में भक्त व पर्यटकों की पहुंच भी आसान हो जाएगी।
रिंग रोड के लिए 392 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस काम पर 690 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एचएचएआई) ने रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। तीन जिलों को छूकर निकलने वाली रिंग रोड के जरिए अयोध्या तक किसी भी कोने से पहुंचना आसान हो जाएगा।
अयोध्या रिंग रोड का रूट मैप तैयार किया जा चुका है। रिंग रोड गोंडा के महेशपुर गांव से शुरू होगी। यहां से बिश्नोहरपुर होते हुए अयोध्या के मगलसी तक जाएगी। अयोध्या के सरायराशी से रिंग रोड बस्ती जिले के सीतारामपुर गांव तक पहुंचेगी। वहां से यह दोबारा महेशपुर में मिल जाएगी।तीन जिलों के 47 गांवों से होकर रिंगरोड निकलेगी।
विज्ञापन
सोहावल ब्लॉक के 17, अयोध्या सदर के 20 और नवाबगंज ब्लॉक के 10 गांवों के किसानों की जमीनें अधिग्रहीत की जा रही है। जमीन का अधिग्रहण छह लेन के लिए किया जाएगा, लेकिन चार लेन सड़क का निर्माण होगा। वहीं धारा 3 डी के तहत प्रकाशन को लेकर कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इसी माह से जमीन लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक कागजी कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा। मार्च से जमीन मालिकों को मुआवजा राशि का भुगतान भी शुरू किए जाने का दावा किया जा रहा है। अप्रैल या फिर मई माह से रिंग रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रिंग रोड पर होंगे 23 छोटे-बड़े ब्रिज
रिंग रोड के निर्माण के लिए प्लान को तैयार कराया गया है। रिंग रोड पर 11 बड़े और 12 छोटे ब्रिज बनाए जाएंगे। चार स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ-साथ 22 व्हीकल अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण होगा।
30 लाख आबादी को जाम से मिलेगी राहत
रिंग रोड के निर्माण से शहर के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास बढ़ेगा। राममंदिर निर्माण के चलते अयोध्या-फैजाबाद शहर में जमीन की कीमत पहले ही कई गुना बढ़ गई है। रिंग रोड के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की जमीन की कीमतें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा इसके आसपास बड़े होटल और व्यवसायिक गतिविधियों की भी शुरूआत होगी।
अयोध्या धाम में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। रिंग रोड का निर्माण होने से अयोध्या शहर पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। शहर के अंदर वाहन न आकर रिंगरोड से बाहर से ही निकल जाएंगे। इससे जिले की करीब 30 लाख आबादी को जाम से राहत मिलेगी।
रिंग रोड के निर्माण से अयोध्या की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। श्रद्धालु आसानी से रामनगरी पहुंच सकेंगे। साथ ही रामनगरी की यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। ट्रैफिक का दबाव कम होगा। अप्रैल माह से इसका काम शुरू होने की उम्मीद है।
-लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या