फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rigging in the name of training in Basic education

बेसिक शिक्षा में ट्रेनिंग के नाम पर धांधली

Fri, 06 Nov 2015 10:43 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी बिल बाउचर से लाखों रुपये की हेरा-फेरी का मामला सामने आया है। बीकापुर ब्लॉक में प्रशिक्षण के लिए आए इस धन की बंदरबांट का मामला खुल गया है।
विज्ञापन


अन्य ब्लॉकों में इसकी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। बीकापुर के एक एनपीआरसी ने खर्च पैसे की मांग की तो उसका वेतन रोक दिया गया। एबीएसए का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


मामला पिछले सत्र में प्रबंध समिति के सदस्यों को प्रशिक्षित किए जाने से जुड़ा है। ब्लॉकों में न्याय पंचायत स्तर के एनपीआरसी को अलग-अलग स्कूलों के प्रबंध समितियों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने अपनी जेब से पैसा लगाकर प्रशिक्षण कराया लेकिन अब खर्च पैसे की मांग की तो एक एनपीआरसी का वेतन रोक दिया गया। इसी के साथ इस मामले का खुलासा हुआ।

बीकापुर के 11 न्याय पंचायतों में से एक बैंती कला के एनपीआरसी श्रीनाथ यादव को 23 विद्यालयों के सदस्यों को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि अपनी जेब से भोजन, नाश्ता सहित अन्य सामानों पर करीब 27600 रुपये खर्च किए। इसका आदेश उन्हें पूर्व एबीएसए अर्जुन वर्मा ने दिया था।

इसी तरह से कई अन्य एनपीआरसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यादव ने बताया की पूर्व एबीएसए ने जबरिया बिल बाउचर  पर हस्ताक्षर करवा लिया। कहा की भुगतान बाद में होगा।

उनका तबादला हो गया जब नए एबीएसए से भुगतान के विषय में कहा गया तो उन्होंने मेरा वेतन रोक दिया। इसकी शिकायत बीएसए और प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से भी की है।

तोरोमाफी के एनपीआरसी केपी गुप्ता ने भी बताया की उन्होंने भी अपनी जेब से 19200 रुपया खर्च किया है यह आज तक नहीं मिला है। बताया कि उन्हें पता चला है की उनका फर्जी हस्ताक्षर बनाकर उनका धन भी निकाल लिया गया है।

कहा कि श्रीनाथ यादव के साथ हुए उत्पीड़न से डरकर अब कोईं भी एनपीआरसी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। इन दोनों लोगों का कहना है कि ब्लॉक क्षेत्र में तीन लाख से ऊपर की धनराशि की हेराफेरी की गई है।

चर्चा है कि बीआरसी भवन पर कई साल से जमें लोगों से हर स्तर पर प्रशिक्षण के नाम पर हेरा-फेरी की जा रही है। मामले के बारे में बीएसए प्रदीप द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह मीटिंग में हैं। बाद में बात हो सकती है।


करेंगे आंदोलन
प्रशिक्षण के धन की हेराफेरी के मामले में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संजय उपाध्याय का कहना है कि इसकी जानकारी आई है। यदि हाल यही रहा तो इसको लेकर जल्दी ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।

मिली है शिकायत
शिकायत मिली है कि इसकी जानकारी करवा रहा हूं कि कैसे प्रशिक्षण का धन निकल गया है या अभी खाते में है।
-कमला प्रसाद प्रजापति, एबीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed