फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Repairs on the mosque clerics, said the protest muftis

मस्जिद मरम्मत पर मौलानाओं, मुफ्तियों ने जताया विरोध

Sun, 04 Sep 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Repairs on the mosque clerics, said the protest muftis
अयोध्या में बैठक करते मौलाना व मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला
शहर के कई मुफ्तियों व मौलानाओं ने बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब के आवास पर रविवार शाम बैठक कर हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास से मस्जिद की मरम्मत को शरीयत के खिलाफ बताया। कहा कि हनुमानगढ़ी के  स्वामित्व में अड़गड़ा की शाही मस्जिद है। आलमगिरी मस्जिद राम की पैड़ी से सटी है।
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद के पक्षकार हाजी महबूब ने कहा कि ज्ञानदास लोकप्रिय हों इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह सिर्फ अपने फायदे के लिए ही यह सब कर रहे हैं। कहा कि वह लिखकर हदिया (तोहफा) के तौर पर मस्जिद हमें दे दें। मौलाना मुफ्ती मोइनुद्दीन ने कहा कि गैर मुस्लिम का पैसा मस्जिद में नहीं लग सकता है।
विज्ञापन


मोहब्बत की रवादारी के दूसरे भी तरीके हैं। उनका कदम ठीक तो है लेकिन उन्हें स्वयं कार्य न कराके मुस्लिमों को इजाजत दे दें कि वह मरम्मत करा लें। अड़गड़ा मस्जिद के मो. जुनैद कादरी ने कहा कि अड़गड़ा पर स्थित उस मस्जिद का नाम आलमगिरी मस्जिद नहीं, यह शाही मस्जिद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलमगिरी मस्जिद राम की पैड़ी से सटी है। बैठक में दारुल उलूम बहार शाह के हजरत मौलाना मुफ्ती मोइनुद्दीन, हजरत मौलाना मुफ्ती शमशुल कमर, मो. मारुफ, मो. जुनैद कादरी, जामा मस्जिद टेढ़ीबाजार के इमाम आसिफ मोहम्मद असलम, मदरसा फैजुल उलूम हैबतपुर कारी अब्दुल हफीज, मौलाना मो. उबैस रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed