फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Record break devotee visits this time in panch kosiya parikrama in Ayodhya.

अयोध्या: परिक्रमा मेले में बना रिकॉर्ड, 45 लाख श्रद्घालु हुए शामिल

Sun, 06 Nov 2022 05:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 05:15 PM IST
सार

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा में हमेशा ही भारी भीड़ होती है। इस बार तो श्रद्घालुओं ने रिकॉर्ड बना दिया। करीब 45 लाख लोगों ने परिक्रमा की।

विज्ञापन
Record break devotee visits this time in panch kosiya parikrama in Ayodhya.
अयोध्या-परिक्रमा करते श्रद्घालु की फाइल फोटो।

विस्तार

रामनगरी में कार्तिक मेले की धूम है। कार्तिक मेला तीन चरणों में होता है। पहले चरण में 14 कोसी परिक्रमा व दूसरे चरण में पंचकोसी परिक्रमा होती है। तीसरा चरण कार्तिक पूर्णिमा को माना जाता है। यह उत्सवी परंपरा रामनगरी में सदियों से प्रवाहमान है, लेकिन इस बार कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ ने एक नया रिकार्ड बना दिया है।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में अयोध्या की चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा 45 लाख श्रद्घालुओं ने की। यह यहां जुटने वाली भीड़ का नया रिकार्ड है। अब तक कार्तिक परिक्रमा मेले में 20 से 25 लाख की भीड़ जुटती रही है। रामनगरी अयोध्या में जब से राममंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, यहां श्रद्धालुुओं व पयर्टकों की भीड़ तेजी से बढ़ी है। मंदिर निर्माण का साक्षी बनने की लालसा भक्तों व पर्यटकों को अयोध्या खींच ला रही है। पिछले दो साल कोरोना के चलते उत्सव, पर्व व त्योहार फीके रहे थे, लेकिन जैसे ही कोरोना काल समाप्त हुआ, अयोध्या में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। पर्व व त्योहारों पर तो भीड़ का नया रिकार्ड बन रहा है।
विज्ञापन


रामकोट निवासी साकेतशरण मिश्र बताते हैं कि यह परिवर्तन केवल राममंदिर निर्माण शुरू होने से आया है। जब से राममंदिर निर्माण का श्रीगणेश हुआ है, अयोध्या के प्राचीन वैभव की पुर्नप्रतिष्ठा भी शुरू हो गई है। हर दिन हजारों भक्त अयोध्या आ रहे हैं। प्रधानाचार्य संत प्रसाद कहते हैं कि इस बार की परिक्रमा ने नया रिकार्ड बनाया है। पांच दशक में पहली बार परिक्रमा को इस तरह का उत्साह दिखा। अमूमन 10 से 15 अधिकतम 20 लाख तक की भीड़ आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. वीके मिश्रा ने बताया कि भीड़ देखकर अचंभित था। यह तय है कि निकट भविष्य में हर रोज एक लाख से अधिक भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। यह अयोध्या की तरक्की का संकेत है लेकिन जल्द ही शासन प्रशासन को सुविधाएं विकसित करनी होगी। खुफिया विभाग से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि आज तक परिक्रमा मेले में इतनी भीड़ नहीं उमड़ी। अब तक अधिकतम 20 से 25 लाख तक की भीड़ आती रही है, पिछले कुछ सालों में यह संख्या भी घटकर 15 लाख तक पहुंच गई थी।


डीएम नितीश कुमार ने बताया कि लाखों की भीड़ की गिनती करना संभव नहीं है। बताया कि हम फुटफॉल से भीड़ का अंदाजा लगाते हैं। जैसे किसी एक बैरियर से कितने लोग गुजरे हैं। 24 घंटे में उसका एक आंकड़ा निकाला जाता है। इसके अलावा सरयू के घाटों पर एक बार में कितने लोग जा रहे हैं। घाट की क्षमता का आकलन कर पूरे 24 घंटे का आंकड़ा निकालते हैं। इस हिसाब से इस बार चौदहकोसी में लगभग 40 व पंचकोसी में लगभग 45 लाख भक्तों ने अयोध्या में परिक्रमा की है, शायद यह रिकार्ड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed