{"_id":"571e5cda4f1c1b0c75a919fa","slug":"readymade-garments-and-cosmetic-shop-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान जली
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
आग में राख हुई दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेत्र के सुचित्तागंज बाजार में रविवार की देर रात शॉर्टसर्किट से लगी आग में रेडीमेड कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान धू-धूकर जल गई। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते को स्थानीय लोगों की मदद के बावजूद आग पर काबू पाने में तीन घंटे लगे।
हालांकि आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक लिया गया। आग बुझाने में एक वृद्धा का जहां पैर टूट गया वहीं हादसे में लाखों का नुकसान हुआ है। सुचित्तागंज बाजार स्थित रामचंद्र रेडीमेड कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान में रविवार रात लगभग 10 बजे आग की लपटें उठने लगीं।
सड़क से गुजर रहे राहगीरों व पड़ोसियों ने माजरा देख हल्ला-गोहार लगाया तो मामले की जानकारी हुई। शोर सुनकर दुकान के पिछवाड़े रहने वाला दुकान मालिक का परिवार जान बचाने के लिए भागा। वहीं आग बुझाने दौड़ी 80 वर्षीय शकुंतला हड़बड़ाहट में गिर पड़ी और उसका दाहिना पैर टूट गया।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद विलंब से पहुंचे फायर दस्ते ने मोर्चा संभाला तो स्थानीय लोगों ने फायर दस्ते की मदद की। लगभग तीन घंटे चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य मार्ग पर आग लगने के चलते आवागमन घंटों बाधित रहा। दुकान मालिक व परिवार वाले हादसे को लेकर बदहवाश हैं।
इस बाबत सोमवार को एसडीएम सोहावल अमित सिंह ने बताया सूचना पर पुलिस बल के साथ फायर दस्ते को मौके पर भेजा गया। फायर दस्ते ने आग पर काबू पा लिया और आग को बढ़ने से रोक दिया। क्षति के आंकलन के लिए राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आग का कारण बिजली के तार में शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।