{"_id":"572f768b4f1c1b0b5c5ccf82","slug":"ready-market-for-akshaya-tritiya-waiting-for-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर बाजार तैयार, ग्राहकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर बाजार तैयार, ग्राहकों का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को अक्षय तृतीया को लेकर चौक स्थित एक दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर स्वर्ण आभूषणों की खरीद को शुभ माना जाता है। ग्राहक इस दिन इसे खरीदने को जुटते हैं। सोमवार को अक्षय तृतीया पर सोने का बाजार सजकर तैयार है। प्रतिष्ठानों पर हैसियत के अनुसार छोटे-बड़े गहने पहुंच चुके हैं।
दुकानदारों को ग्राहकों के आने का इंतजार है। सोने का भाव बढ़ जाने से दुकानदारों में इस बात की आशंका है कि खरीदार कम जुटेंगे। साकेत सर्राफा संघ के महामंत्री नरेश अग्रवाल कहते हैं कि सभी सराफा कारोबारी सोमवार की तैयारी को आखिरी टच दे चुके हैं।
आभूषण आ चुके हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि गुजरे साल की तुलना में इस बार ग्राहक उमड़ेंगे। इसकी प्रमुख वजह सोने का भाव प्रति दस ग्राम 30 हजार रुपये के ऊपर होना कहा। बोले, पिछली अक्षय तृतीया पर सोने का भाव 26 हजार से कुछ अधिक था।
विज्ञापन
नगर के छोटे सराफा कारोबारी गणेश सोनी भी कल की बिक्री पर अधिक मुतमईन नहीं हैं। बोले, सब कुछ ग्राहकों के आने पर निर्भर है। इस बार वजन में हल्के और छोटे आइटमों की बिक्री अधिक होने की उम्मीद देखकर ऐसे ही सामान मंगाये हैं।
कहा, पिछली अक्षय तृतीया पर उनका कारोबार 50 हजार के करीब हुआ था। इस तृतीया पर वैसी बिक्री के आसार नहीं हैं। तब सोना 26-27 हजार के बीच में था। आज यह भाव 30130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। ऐसे में मध्यम वर्ग सोना खरीदने से कतरायेगा तथा छोटे आइटम ही पसंद करेगा।