फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ran the city with the appeal of vote

वोट डालने की अपील के साथ दौड़ा शहर

Sun, 22 Jan 2017 10:50 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 22 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ran the city with the appeal of vote
फैजाबाद में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित मैराथन में प्रतिभाग करते बच्चे व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
रन फार वोट  को लेकर रविवार की दोपहर शहर की सड़कें आम लोगों से भर गईं। हर वर्ग के लोग मताधिकार के प्रति लोगों का ध्यान खींचने के लिए हाथ में स्लोगन की तख्तियां लिए कदमताल करते दिखे। मकसद विधानसभा चुनाव में लोगों से शत-प्रतिशत मतदान करना था। उत्साह से लबरेज बच्चों के साथ शिक्षक, अभिभावक, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और अफसर लक्ष्य के लिए पसीने-पसीने हुए। 10 किमी के मिनी मैराथन में जो नहीं दौड़ पाए वह दर्शक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन


आईटीआई से सुबह नौ बजे रन फार वोट मिनी मैराथन दौड़ को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव, मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


रन फॉर वोट मिनी मैराथन दौड़ को लेकर खासा उत्साह रहा। इसमें श्याम सुंदर सरस्वती इंटर कॉलेज, राजकरण वैदिक पाठशाला, फार्ब्स इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कनौसा कांवेंट इंटर कॉलेज, मिशन, मैथाडिस्ट सहित कई विद्यालयों के अध्यापक, छात्र-छात्राएं व अफसरों के साथ ही गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास भवन, कलेक्ट्रेट, निर्वाचन कार्यालय, तहसील के अफसर और कर्मचारियों सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को 27 फरवरी को अवश्य मतदान करने के लिए प्रेरित करना था। मिनी मैराथन दौड़ अमानीगंज, साहबगंज, रीडगंज, चौक होते हुए पुलिस लाइन में समाप्त हुई। यह दौड़ लगभग 10 किमी की थी।


इस अवसर पर स्वीप प्रभावी एके मिश्र, एडीएम सिटी विनोद कुमार सहित ईओ नगर पालिका रवि शंकर शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षण देवी सहाय तिवारी, डॉ. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रधानाचार्य एसएसवी इंटर कालेज, नीलकांत वर्मा प्रधानाचार्य राजकरण वैदिक पाठशाला, अध्यापक ललित रंजन भटनागर, डॉ. रमेश चंद्र, हेमलत्ता शुक्ला, रेखा शर्मा, मधुसूदन तिवारी, अविनाश श्रीवास्तव, तनवीर फातिमा, ओपी सिंह, यूपी स्टेट कांसटूक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन, पीसी गूजर, अतुल चंद श्रीवास्तव, अश्विनी कुमार, राम अवध, रामभरत एवं राधेश्याम यादव उपस्थित थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed