फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagri

पंचकोसी परिक्रमा के लिए रामनगरी में उमड़ी आस्था, पुलिस भी सतर्क

Tue, 24 Nov 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Ramnagri
रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक मेले के पहले पड़ाव का समापन हो गया है। अब बुधवार भोर 4:11 बजे से पंचकोसी परिक्रमा शुरू होगी। इस परिक्रमा को लेकर रामनगरी की धार्मिक परिधि में उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पंचकोसी परिक्रमा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगा। राममंदिर फैसले के बाद पड़ रही पहली पंचकोसी परिक्रमा में स्थानीय लोगों व साधु-संतों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। चौदहकोसी परिक्रमा से अधिक श्रद्घालु परिक्रमा पथ पर नजर आ सकते हैं, जिसे लेकर प्रशासन ने भी पूरी तरह कमर कस ली है।
विज्ञापन

आस्था के पथ पर उतरने के लिए भक्तों का उत्साह हिलोरे ले रहा है। बुधवार भोर 4:11 बजे से पंचकोसी परिक्रमा शुरू करने का मुहूर्त है लेकिन मंगलवार देर शाम से ही रामनगरी में भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर निर्माण शुरू होने के बाद होने जा रही पहली पंचकोसी परिक्रमा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है पंचकोसी परिक्रमा में भक्तों की भीड़ चौदहकोसी परिक्रमा के मुुकाबले ज्यादा हो सकती है।
पंचकोसी परिक्रमा अयोध्या के 15 किमी. की परिधि में होती है। इस परिक्रमा में स्थानीय लोग पूरे उत्साह के साथ शामिल होते हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पंचकोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में भक्त परिक्रमा पथ पर आस्था प्रकट करने उतरेंगे। भारी भीड़ के मद्देनजर परिक्रमा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराना प्रशासन की लिए बड़ी चुनौती है।
प्रशासन ने परिक्रमा के लिए पहले ही गाइडलाइन तय कर दी है। इसके लिए परिक्रमार्थी को मास्क लगाने के साथ व निश्चित दूरी का पालन करना होगा। प्रशासन ने परिक्रमा पथ पर एक दर्जन स्थानों पर कोविड हेल्प-डेस्क की भी स्थापना कर रखी है ताकि श्रद्घालुओं की जांच की जा सके।

पंचकोसी परिक्रमा का समापन कल
पंचकोसी परिक्रमा बुधवार सुबह 4:11 बजे शुरू होगी और समापन 26 नवंबर को भोर 5:57 बजे बजे होगा। यह परिक्रमा देवोत्थानी एकादशी को होती है। इसके अतिरिक्त भी हर एकादशी को भी रामनगरी में पंचकोसी परिक्रमा करने का विधान है। पंचकोसी परिक्रमा करने से शरीर के जो पाप हैं वो नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed