फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagari is full of devotees returning from Prayagraj

प्रयागराज से लौट रहे भक्तों से पटी रामनगरी

Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ramnagari is full of devotees returning from Prayagraj
अयोध्या। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रेला रामनगरी में उमड़ पड़ा। घाट से लेकर मठ-मंदिर और गलियां शुक्रवार को भक्तों से भरी नजर आईं। अचानक उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। भारी भीड़ को देखते हुए रामनगरी में यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया है। शास्त्रों में प्रयागराज स्नान के बाद अयोध्या में सरयू स्नान का पौराणिक महत्व वर्णित है। इसी मान्यता के चलते भक्त रामनगरी आते हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के श्रद्धालुओं का आगमन शुक्रवार को भी दिन भर जारी रहा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई। सरयू स्नान के बाद भक्तों का समूह नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। जहां जलाभिषेक, पूजन के बाद भक्त अन्य मंदिरों में माथा टेकने निकल पड़े। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

यहां उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं को पीछे के मार्ग से निकाला जा रहा था। जिससे कई श्रद्धालु अपनों से बिछड़ गए। खोया-पाया कैंप की व्यवस्था न होने के कारण भक्तों को अपनों को खोजने में काफी दिक्कत हुई। इस बार प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए कोई मेला स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलाई गई है। जिससे उनको आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगरी शुक्रवार को भक्तों से पटी रही। मौनी अमावस्या के दूसरे दिन प्रयागराज से लौटे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में करीब छह लाख भक्तों ने सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। अयोध्या कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूूटी लगाई गई थी। पूरे अयोध्या में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। भीड़ में अवांछनीय तत्वों के सतर्क दृष्टि हेतु सादे वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed