फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramnagar was seen drenched with devotion in Navratri

नवरात्र में भक्तिभाव से सराबोर दिखी रामनगरी

Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar was seen drenched with devotion in Navratri
अयोध्या राम लला का विग्रह। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। शारदीय नवरात्र में रामनगरी भक्ति भाव से सराबोर दिखी। नवरात्र के नौ दिनों में रामलला के दरबार में 80 हजार लोगों ने तो हनुमानगढ़ी में करीब दो लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

देवी मंदिरों व पंडालों में भक्ति का चरम दिखा। फिल्मी रामलीला के माध्यम से पूरे देश के मन में अयोध्या बसी रही। यही नहीं कई जगह जागरण व डांडिया महोत्सव ने भी नवरात्र का आकर्षण बढ़ाया।
विज्ञापन

दुर्गापूजा महोत्सव के चलते शहर से लेकर गांव तक भक्त शक्ति उपासना में लीन रहे। देवी मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे, पंडालों में प्रतिदिन होने वाले हवन-पूजन के धुंए से पूरे शहर का वातावरण आध्यात्मिक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में दुर्गापूजा महोत्सव में करीब 1500 पंडाल स्थापित किए गए हैं। जहां नवरात्र के प्रथम दिन से ही मां की मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना, हवन-पूजन व जागरण आदि का कार्यक्रम संचालित हो रहा है।
इसी तरह शहर से लेकर देहात तक रामलीला मंचन की भी धूम रही। अयोध्या-फैजाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर रामलीला के मंचन में भक्ति की पराकाष्ठा नजर आई।
शहर में कई स्थानों पर डांडिया महोत्सव व जागरण के जरिए भी भक्तों ने माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की है। फिल्मी रामलीला के जरिए भी नवरात्र में पूरा देश अयोध्या से जुड़ा रहा।
रामलीला का सोशल प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिसके चलते पूरे देश के मन में अयोध्या बसी रही। रामलीला के निर्देशक सुभाष मलिक ने बताया कि रामलीला को अब तक सोशल प्लेटफार्म पर करीब 19.50 करोड़ लोगों ने देखा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अयोध्या की रामलीला की प्रशंसा करते हुए पत्र भेजा है। उन्होंने दशहरे की शुभकामनाएं भी दी हैं। मलिक ने बताया कि दूरदर्शन पर नौ करोड़, फेसबुक पेज पर करीब सात करोड़ लोगों ने अब तक रामलीला का मंचन देखा।
यू-ट्यूब पर 40 लाख दर्शक मिले हैं। अन्य सोशल प्लेटफार्म पर भी अयोध्या की रामलीला का आकर्षण छाया हुआ है। शारदीय नवरात्र में रामभक्ति में लीन रहने वाली अयोध्या शक्ति उपासना में भी लीन रही।
इस दौरान भक्त माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना तो करते ही रहे। इसके साथ-साथ रामलला के दर्शन का भी उत्साह भक्तों में दिखा। जिसके चलते नवरात्र के नौ दिनों में 80798 भक्तों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।

नवरात्र के प्रथम दिने से लेकर नवमी तिथि तक हर दिन भक्तों की संख्या बढ़ती रही। नवरात्र के पहले दिन 5018, दूसरे दिन 8312, तीसरे दिन 8445, चौथे दिन 9297, पांचवें दिन 11410, छठवें दिन 12906, सातवें दिन 5272, आठवें दिन 9583 तो नवें दिन 11454 भक्तों ने रामलला के दरबार में अपनी श्रद्धा निवेदित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed