फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramlila

राम-भरत का मिलाप देख नम हुई आंखें, जयश्रीराम के उद्घोष के साथ हुआ राज्याभिषेक

Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
ramlila
14-अयोध्या-शंकरगढ़ रामलीला की राजगद्दी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामलीला समिति शंकरगढ़ बाजार एवं चौक रामलीला कमेटी टकसाल के पदाधिकारियों ने शनिवार की रात रामलीला के मंच पर प्रभु श्रीराम के वन से वापसी के पश्चात भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का सुंदर और आकर्षक मंचन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चौक रामलीला में दशरथ भवन के महाराज महंत बृजमोहन दास ने प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया।
विज्ञापन

चौक व शंकरगढ़ की रामलीला में शनिवार की रात राम-भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक का भव्य मंचन किया गया। राम-भरत मिलाप के दौरान यहां मौजूद श्रद्घालुओं की आंखें नम हो गई। श्रीराम राज्याभिषेक के दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। चौक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन तथा केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। आयोजन समिति से अध्यक्ष संजय जैन, संरक्षक विष्णु वैश्य, अनिल सिंह पार्षद, दिलीप यादव पार्षद, सुधीर नाग, उदय नारायण अग्रवाल, गौरव मदनानी एवं दिग्विजय अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन

शंकरगढ़ की रामलीला के राज्याभिषेक कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने किया। मंच पर केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि जिस तरह भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके बुराइयों का नाश किया था, आज उसी तरह हमको आपको समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों और विसंगतियों का समापन करना होगा। इस दौरान गगन जायसवाल, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, राजेश गौड़ पार्षद, बजरंगी साहू, दिलीप यादव उर्फ मुन्ना यादव, अंकुश गुप्ता, तरुण गुप्ता डंपी एवं अमित तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला न्यारी
गोसाइगंज। शनिवार को शाम सात बजे भरत मिलाप शोभायात्रा में हंसनुमा रथ पर राम-सीता और अन्य देवी देवता की प्रतिमा की सवारी सजा कर निकाली गई। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी भक्तिगीत के साथ निकली शोभायात्रा की छटा देखते ही बनती थी। शोभायात्रा में रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, संजय पराग, अशोक मोदनवाल डॉ प्रवीण उपाध्याय, त्रिलोकीनाथ मोदनवाल समेत मुख्य अतिथि गोसाईगंज थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता व हनुमान जी की आरती उतारी। शोभायात्रा को देखने को बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे कतारबद्ध थे। नगर के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया था। मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की।
हिंदू-मुुस्लिम ने एक साथ लगाया भगवान को तिलक
अयोध्या। श्रीरामलीला रामायण समिति मुमताजनगर में शनिवार की रात श्रीराम राज्याभिषेक का मनोहारी मंचन किया गया। इस दौरान गंगा-जमुनी तहजीब भी देखने को मिली, जब हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने मिलकर भगवान को तिलक लगाया। समिति के अध्यक्ष डॉ सैयद माजिद अली ने बताया कि हम सभी मिलकर होली, दीपावली व ईद जैसे त्योहार एक साथ मनाते हैं। निर्देशक ओमबाबू कसौंधन ने बताया कि रामायण के पात्रों का रोल हिंदू-मुस्लिम मिलकर निभाते हैं। कार्यक्रम में अनिल तिवारी, राजेश तिवारी, अतिनल गुप्ता, विनोद गुप्ता समेत अन्य का सहयोग रहा।
अयोध्या में 733 देवी मां की प्रतिमाओं का विसर्जन
अयोध्या। केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अनुसार अयोध्या नगर स्थित संत तुलसीदास पर कुल 733, दिलासीगंज घाट, श्रृंगी ऋषि घाट एवं पौसरा घाट पर 15 एवं 16 अक्टूबर को कुल मिलाकर 146 मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास से किया गया।

बताया कि जिले के रुदौली क्षेत्र, सोहावल क्षेत्र व नगर क्षेत्रों का विसर्जन विजयदशमी को पूर्ण हो चुका है। अयोध्या के संत तुलसी घाट पर 15 एवं 16 अक्तूबर को अयोध्या केंद्रीय समिति के क्षेत्रीय संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ल के नेतृत्व में देवर्षि राम त्रिपाठी, दीपचंद्र राही, पंकज गुप्ता एवं उमेश यादव द्वारा अयोध्या नगर व पड़ोसी जिलों की कुल मिलाकर लगभग 733 मां की प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। मया क्षेत्र के संयोजक ध्रुव गुप्ता के नेतृत्व में मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, अरविंद निषाद, श्याम जी गुप्ता ,पप्पू राम आदि द्वारा दिलासीगंज घाट, श्रृंगी ऋषि घाट एवं पौसरा घाट पर कुल मिलाकर 146 मां की प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया।

14-अयोध्या-चौक रामलीला कमेटी टकसाल के पदाधिकारियों ने राज्याभिषेक का मंचन प्रस्तुत किया गया ।

14-अयोध्या-चौक रामलीला कमेटी टकसाल के पदाधिकारियों ने राज्याभिषेक का मंचन प्रस्तुत किया गया ।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed