फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramlala will wear yellow colored clothes on the day of Pran Pratistha

Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे रामलला

Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 25 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ramlala will wear yellow colored clothes on the day of Pran Pratistha
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को रामलला पीले रंग के वस्त्र धारण करेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला और भाइयों व हनुमान जी के लिए नए वस्त्र तैयार करवाए जा रहे हैं। ये वस्त्र अयोध्या के प्रमोदवन निवासी शंकर लाल बना रहे हैं। शंकर लाल का परिवार तीन पीढि़यों से रामलला के लिए वस्त्र बनाता आ रहा है।
विज्ञापन

शंकर लाल ने बताया कि वर्ष 1985 से उनका परिवार रामलला के लिए वस्त्र सिल रहा है। तब राममंदिर के तत्कालीन पुजारी लालदास थे। उनके माध्यम से पिता बाबू लाल ने दो मशीनें लीं। रामजन्मभूमि परिसर के पास ही पिता जी व बड़े भाई भगवत प्रसाद कपड़े सिलते थे। पिता कपड़ा काटते थे व भाई सिलाई करते थे। यह सिलसिला वर्ष 1992 तक चलता रहा। बाबरी विध्वंस के बाद वहां से दुकान हटानी पड़ी। फिर प्रमोदनवन में दुकान खोली। ढांचा गिरने के बाद प्रभु टेंट में आ गए। तब भी पिता जी उनके लिए कपड़े सिलते थे। वर्ष 1994 में पिता का स्वर्गवास हो गया। इसके बाद शंकर लाल भी भाई भगवत प्रसाद के साथ सिलाई के काम में लग गए।
विज्ञापन

शंकर लाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 51 इंच की मूर्ति बन रही है। बड़े भाई को ट्रस्ट ने बुलाया था। अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला व 51 इंच के रामलला के लिए हम वस्त्र तैयार कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा सोमवार के दिन होनी है। इस दिन रामलला को सफेद वस्त्र धारण कराया जाता है, लेकिन 22 जनवरी को शुभ दिन है। इसलिए शुभ काज में पीतांबरी ओढ़ाने का विधान है। इसलिए पीले रंग के वस्त्र बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के अनुसार वस्त्र धारण करते हैं रामलला
रामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास बताते हैं कि रामलला को दिन के अनुसार वस्त्र धारण कराए जाते हैं। रविवार को गुलाबी, सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम कलर और शनिवार को नीले रंग का वस्त्र धारण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed