फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramlala

दीपोत्सव में लंका, नेपाल और त्रिनिदाद के दल करेंगे राम लीला

Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
ramlala
09-अयोध्या-कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दीपावली के मौके पर राम की नगरी अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम रामकथा पार्क एवं राम की पैड़ी पर आयोजित होंगे। इस दौरान 2 व 3 नवंबर को लंका, नेपाल एवं त्रिनिदाद एंड टुबैगो के तीन विदेशी दलों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर अपनी आकर्षण प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही संस्कृति विभाग के कलाकार अयोध्या के 11 प्रमुख 11 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की छटा बिखेेरेंगे। दीपोत्सव पर साढ़े सात लाख दीपकों को प्रकाशमान बनाने के लिए 12 हजार स्वयंसेवी तैनात रहेंगे। शहर के सभी चौराहों पर एलईडी की रंगारंग रोशनी लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बनेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दी। वह दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पिछले अनुभवों के आधार पर उजागर कमियों को दूर कर मिनट टू मिनट चार्ट तैयार करा लिया जाए। इसके लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, संस्कृति एवं सूचना विभाग और डा. राम मनोहर लोहिया अवध विवि के प्रतिनिधि अपने अनुभव आपस में साझा कर नए कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार करे। दीपोत्सव के दौरान 2 व 3 नवंबर को विदेशी कलाकारों की तीन टोलियों के साथ ही संस्कृति विभाग के छह सौ कलाकारों की अलग-अलग टोलिया भी शहर के भरतकुंड, नाका हनुमानगढ़ी, बड़ी देवकाली, साहबगंज रामजानकी मंदिर, जालपा मंदिर, साकेत डिग्री कालेज, बिरला धर्मशाला, राज सदन, कनक भवन, तुलसी उद्यान व गुप्तारघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति करेघई।
विज्ञापन

शोभायात्रा की झांकियां बनेगी आकर्षण
कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में रामायण कालीन 11 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकियों पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों के सजीव पात्र जहां अपनी कलाओं से उस समय की घटनाओं को उकेरेंगे। विवि व इंटर कालेजों के लगभग 12 हजार स्वयंसेवी 7.50 लाख दीपों को प्रकाशमय किया जाएगा। इसके अतिरिक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

नए घाट के हेलीपैड पर उतरेगा पुष्पक विमान
भगवान श्रीराम, माता सीता तथा लक्ष्मण के स्वरूप की लंका से वापसी के वर्णन को साक्षात बनाने के लिए नए घाट पर निर्मित हेलीपैड पर पुष्पक विमान उतारने की व्यवस्था के साथ अनुज, भरत एवं शत्रुघभन सहित अयोध्यावासियों से की गई मार्मिक व भव्य अगवानी के मनोहर दृश्यों के साथ भगवान श्रीराम के राजतिलक के दिव्य दृश्य का प्रस्तुतिकरण भी सभी का लुभाएगा।

दूरदर्शन समेत प्रमुख चौराहों पर लाइव प्रसारण भी
अयोध्या के प्रमुख चौराहों व धार्मिक स्थलों पर सूचना विभाग 35 एलईडी वैन व 20 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से संपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे दूरदर्शन पर भी प्रसारित किया जाएगा। बैठक में सीडीओ अनिता यादव, एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा, सीएमओ डॉ. अजय राजा, एसपी सिटी विजयपाल सिंह सहित संबंधित विभागों के सभी आला अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed