फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramlala bhaiji joshi rss

Ayodhya News: संघ ने तेज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी

Mon, 24 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 24 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
ramlala bhaiji joshi rss
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संभाल रखी है। अगले साल 15 से 24 जनवरी के बीच राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पीएम नरेंद्र मोदी महोत्सव के मुख्य यजमान होंगे। इसी के चलते संघ के पूर्व सह सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने दो दिनों तक अयोध्या में रहकर तैयारियों की समीक्षा की है।
विज्ञापन

भैया जी जोशी शनिवार शाम अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने शनिवार व रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट व संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा पर मंत्रणा की। जोशी ने रामजन्मभूमि परिसर जाकर मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। हर हाल में दिसंबर तक भूतल के सभी काम पूरा करने को कहा है। महोत्सव में देश-दुनिया के भक्त अयोध्या आने को लालायित रहेंगे, ऐसे में संघ भीड़ नियंत्रण के प्लान पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भैया जी जोशी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी है। ये सभी कार्यकर्ता रामभक्तों से आह्वान करेंगे कि अधिक से अधिक लोग प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने स्थान पर ही रहकर श्रीराम नाम संकीर्तन करें। मठ-मंदिर में पूजा-पाठ करें। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन पूरे देश में घर-घर दीपक जलाने की तैयारी भी है। इसकी अपील रामभक्तों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैया जी जोशी ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व विहिप के पदाधिकारियों से भी तैयारियाें की स्थिति जानी है। उन्होंने रामनगरी के कुछ संतों से भी महोत्सव की कमान संभालने की अपील की है। महोत्सव में आने वाले अतिथियों के रुकने, भोजन आदि के इंतजामों पर मंत्रणा हुई है। बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सात दिवसीय होगा, अयोध्या को राममय बनाने की तैयारी है।
इंसेट :
जल्द अयोध्या आएंगे संघ प्रमुख
अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करने संघ प्रमुख मोहन भागवत भी जल्द ही अयोध्या पहुंचेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत इस माह के अंत में या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में अयोध्या आकर तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। वे रामनगरी के प्रमुख संत-धर्माचार्याेें से भी मुलाकात करेंगे। संवाद


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने किए रामलला के दर्शन
अयोध्या। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ़ सीबी आनंद बोस रविवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दरबार में माथा टेका और आरती पूजन किया। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राज्यपाल को मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत ने बताया कि मंदिर का भूतल पूरी तरह से दिसंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगले साल जनवरी में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। इस दौरान संघ के पूर्व सह सर कार्यवाह भैया जी जोशी, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed