फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ramkatha

योग्य गुरु के मार्गदर्शन व सानिध्य से लक्ष्य साधना की प्राप्ति संभव-चातकी वैदेही

Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
ramkatha
11-अयोध्या-बीकापुर में श्री राम कथा सुनाती कथा व्यास चातकी वैदेही सुरभि जी। - फोटो : FAIZABAD
बीकापुर। कस्बा बीकापुर में मलेथू कनक रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार की देरशाम सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने फीता काट व दीप प्रज्वलित करके किया। संगीतमय श्रीराम कथा 14 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

चित्रकूट से पधारी व्यास मानस चातकी वैदेही सुरभी के मुखारविंद से शुक्रवार की शाम को श्री रामकथा की शुरुआत हुई। कथा के पहले दिन कथा व्यास ने रामायण के महात्म पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु के महत्व, नारी के विभिन्न शक्ति रूपों और गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि योग्य गुरु का मार्गदर्शन और सानिध्य हासिल होने से लक्ष्य साधना की प्राप्ति संभव हो जाती है। भगवत भजन एवं भगवान की कृपा प्राप्त करने में तमाम बाधाएं आती हैं लेकिन विचलित नहीं होना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अपने कर्तव्य और आचरण से समाज में आदर्श स्थापित किया है। हमें अनुकरण करना चाहिए। निषादराज को गले लगा कर और सबरी का आतिथ्य स्वीकार करके सामाजिक समरसता का संदेश दिया है।
विज्ञापन

नारी महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सबसे पहले नारी पूजनीय है, देवताओं के नाम के आगे भी पहले देवी का नाम जुड़ा हुआ है। काम, क्रोध, मद, लोभ, ईर्ष्या जैसे षड विकार लक्ष्य प्राप्त करने में बाधक होते हैं। षडविकारों का परित्याग करके लक्ष्य प्राप्त करने का मानक निर्धारित करना चाहिए। आयोजक श्लोक आश्रम के संरक्षक पूर्व जिपं सदस्य अवतंश तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी ने बताया कि श्री राम कथा का आयोजन शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। श्री रामकथा के दौरान संजय तिवारी, रामू निषाद, दिग्विजय सिंह, ऋषिकेश तिवारी, दिलीप दुबे, गौरव गुप्ता, राहुल दुबे अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed