फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ramananagari hails Kesariya

केसरिया हुई रामननगरी

Mon, 29 Jul 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ramananagari hails Kesariya
अयोध्या। सावन के दूसरे सोमवार पर रामनगरी केसरिया रंग में नजर आई। मंगलवार को त्रयोदशी पर लाखों की भीड़ आने की संभावना से प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

आस-पास के जिलों से उमड़े कांवड़ियां भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सरयू तट से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों तक गली, चौक-चौराहों पर हर-हर महादेव, हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजते रहे।
भोर से ही शिवालयों में श्रद्धालु जलाभिषेक, पूजन-अर्चन के लिए कतारबद्ध दिखे। बड़ी संख्या में कावंड़ियों ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और सरयू जल लेकर नागेश्वरनाथ की ओर उन्मुख हुए तो रामनगरी में शिवभक्ति का उत्कर्ष नजर आया।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार शाम से ही रामनगरी में मोटर साइकिल पर सवार कावड़ियों भक्तों का आगमन लगातार जारी है।
सावन के दूसरे सोमवार पर लाखों की संख्या में उमड़े कांवड़ियां भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।
डीजे से सजे चार पहिया वाहनों से अयोध्या पहुंचे भक्ति गीतों पर नाचती-गाती कांवड़ियों की टोली आकर्षण का केंद्र बनी रही।
बस्ती, गोंडा, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कप्तानगंज, हरैया आदि जिलों से आई कांवड़ियों की टोलियां हर-हर महादेव एवं जय श्रीराम का जयघोष करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों में होड़ सी दिखी, तो वहीं कनक भवन, रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
उधर, सावन के दूसरे सोमवार पर जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक, पूजन-अर्चन का क्रम देर रात्रि तक जारी रहा। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह, एडीएमसिटी वैभव शर्मा, सीओ अयोध्या अमर सिंह सहित अन्य पुलिस लगातार भ्रमणशील रहा।
रामनगरी में चहुंओर हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। त्रयोदशी की पूर्व संध्या पर घाटों से लेकर गली-मोहल्लों में कांवड़ियों की भीड़ से रामनगरी पटी हुई है।
बस्ती, गोंडा व अंबेडकरनगर से हजारों मोटर साइकिलों पर सवार होकर कांवड़िए लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं, आवागमन का क्रम देर रात्रि तक जारी रहा।
भीड़ के चलते शहर में यातायात प्रतिबंधित रहा तो हाईवे पर एक लेन ट्रकों से जाम है, जबकि दूसरी लेन पर कांवड़ियों का रेला है।
अयोध्या शिवभक्ति में लीन नजर आ रही है। जय श्रीराम, जय हनुमान के उद्घोष के बीच हर-हर महादेव, ऊं. नम: शिवाय की भी गूंज आस्था एवं भक्ति को और प्रगाढ़ कर रही है।
कांविड़यों के रेले से पूरी अयोध्या शिवमय हो गई है। बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है... जैसे गीतों पर कांवड़ियां भक्त मंत्रमुग्ध नजर आ रहे हैं।
गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, आदि क्षेत्रों से लाखों की संख्या में कांवड़िए अयोध्या पहुंचे। भक्तों ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई उसके बाद भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन के लिए निकल पड़ा।

सरयू जल कांवड़ में भरकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। बस्ती से आने वाले कांवड़िया भदेश्वरनाथ, गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर और अंबेडकरनगर के शिव बाबा धाम पर सरयू जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed