फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple will be built from consensus: Kalraj

आम सहमति से बनेगा राममंदिर : कलराज

Tue, 21 Feb 2017 11:02 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ram temple will be built from consensus: Kalraj
बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पहल करके आम सहमति से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कोर्ट के फैसले का भी सम्मान होगा।
विज्ञापन


कहा कि किसान गेहूं, धान, गन्ना बेचने के लिए परेशान हैं और बिचौलिए मालामाल हो गए हैं। किसान को मजबूर होकर अपना अनाज औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। बाढ़ और सूखे की चपेट में आए किसानों का प्रदेश की सरकार ने 50 रुपये का चेक देकर अपमानित किया है। 
विज्ञापन


श्री मिश्र मंगलवार को विकास खंड पूरा के खानपुर रसूलाबाद गांव में अयोध्या विधानसभा प्रत्याशी और भारती इंटर कॉलेज में बीकापुर के प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबकी बार बहुमत की सरकार बनाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, जातिवाद व परिवारवाद को समाप्त कर प्रदेश को विकास में आगे लाएगी। कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में बदलाव की लहर चल पड़ी है क्योंकि यहां काम नहीं भ्रष्टाचार बोल रहा है। 

काम ऐसा हुआ कि सड़कें बनते ही गड्ढों में बदल गई और पुल बना तो उद्घाटन के बाद ढह गया। माताओं व बहनों की सुरक्षा खतरे में है। प्रदेश की पूरी सरकार दागी मंत्री को बचाने में लगी है। आज सपा यादववाद व परिवारवाद से जूझ रही है।


कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा, बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलेगा और निष्पक्ष रूप से नौकरियां देने के लिए साक्षात्कार को समाप्त कर दिया जाएगा। कहा कि सपा व कांग्रेस दोनों को अपनी हार का एहसास हो गया है कुर्सी बचाने के लिए बेमेल गठबंधन किया गया है। बसपा ने दलितों की उपेक्षा किया जबकि भाजपा ने दलितों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed