फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram temple trust will be formed in January 2020: Champat Rai

जनवरी 2020 में गठित हो जाएगा राममंदिर ट्रस्ट: चंपत राय

Mon, 30 Dec 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ram temple trust will be formed in January 2020: Champat Rai
अयोध्या। संघ व विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर रामनगरी के संतों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान साथ पयर्टन मंत्री नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे। संघ के सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सोमवार को अयोध्या पहुंचे और रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास सहित अन्य संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

विहिप व संघ के पदाधिकारियों ने संतों के साथ राममंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि जनवरी माह तक राममंदिर का ट्रस्ट गठित हो जाएगा। सरकार को राममंदिर निर्माण की दिशा में शीघ्रता करनी चाहिए।
विज्ञापन

विहिप उपाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या मामले में रामलला के हक में निर्णय आने के बाद अब राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। भगवान शीघ्र ही राममंदिर का निर्माण शुरू करा देंगे। अयोध्या में बनने वाला मंदिर दिव्य व भव्य होगा अयोध्या की धार्मिक गरिमा को बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या सप्तपुरियों में श्रेष्ठ है, उसकी गरिमा के अनुरूप ही उसका विकास भी कराने की तैयारी तेजी से चल रही है। विहिप उपाध्यक्ष ने कह कि जनवरी माह तक राममंदिर का ट्रस्ट बनकर तैयार हो जाएगा। राममंदिर निर्माण की दिशा में सरकार को शीघ्रता करनी चाहिए।
न्यास कार्यशाला में पत्थर तराशे जा चुके हैं। साधु-संतों से मंत्रणा के बाद उनके आदेशानुसार इन पत्थरों को राममंदिर परिसर में पहुँचाने की भी कार्रवाई शुरू की जाएगी। संतों के मार्गदर्शन में कार्यशाला में कारीगर भी बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। विहिप के प्रस्तावित राममंदिर मॉडल में परिवर्तन पर कहा कि अभी प्रतीक्षा करने की जरूरत है। समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

संघ के सर कार्यवाह डॉ.क़ृष्ण गोपाल व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चपंत राय ने रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से आशीर्वाद लिया। उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि मुुलाकात में राममंदिर को लेकर चर्चा की गई शीघ्र ही भव्य मंदिर का निर्माण शुरू होगा। दोनों पदाधिकारियों ने दिगंबर अखाड़ा के महंत सुुुरेश दास व बड़ाभक्तमाल के महंत कौशल किशोर दास से भी मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक कौशल, विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा, सांसद लल्लू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed