{"_id":"64a1c449a37388255c0cb324","slug":"ram-temple-faizabad-news-c-13-1-316337-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: भूमि पूजन के साथ मां सीता के मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: भूमि पूजन के साथ मां सीता के मंदिर का जीर्णोद्धार शुरू
Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या का सुंदरीकरण भी हो रहा है। इसी क्रम में जानकीघाट मोहल्ले में स्थित 500 वर्ष पुराने सीता निवास मंदिर के जीर्णोद्धार का भी काम रविवार से शुरू हुआ। यहां माता सीता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा जिसका भूमिपूजन विधि-विधान पूर्वक रविवार को किया गया।
मंदिर के महंत अवनीश दास ने बताया कि सीता निवास मंदिर की स्थापना चोलवंश के राजाओं ने कराई थी। इस मंदिर का जिक्र पुरातन ग्रंथों में है। बताया कि मंदिर में भगवान श्रीसीताराम पहले से प्रतिष्ठित है, अब यहां हनुमान जी की मूर्ति भी प्राण प्रतिष्ठित की जाएगी। मंदिर का पुरातन वैभव लौटाने का प्रयास हो रहा है। मंदिर में 18 कमरे बनाए जाएंगे जो श्रद्धालुओं, भक्तों की सुविधा के लिए होंगे। भूमि पूजन के दौरान मंदिर के ट्रस्टी उदय प्रताप सिंह सपरिवार मौजूद रहे। संवाद