{"_id":"5e612f628ebc3eeb3b750cb5","slug":"ram-nagri-faizabad-news-lko5122227142","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे के दौरे से रामनगरी में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्धव ठाकरे के दौरे से रामनगरी में हलचल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सात मार्च को अयोध्या पहुंचेंगे। ठाकरे रामलला के दर्शन करेंगे। सरयू आरती करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। तैयारियों को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत गुरुवार को दूसरी बार अयोध्या पहुंचे। उन्होंने संतों और हिंदू महासभा के विरोध पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि सबसे उनकी बातचीत चल रही है। अयोध्या में उन्हें शिवसेना प्रमुख के आगमन का कोई विरोध नहीं दिख रहा है।
संजय राउत शिवसेना प्रमुख के दौरे को लेकर इसके पूर्व भी अयोध्या आ चुके हैं। इसके पहले के दौरे में संजय राउत ने डीएम अनुज कुमार झा से भी मुलाकात कर महाराष्ट्र के सीएम के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर चर्चा की थी। शिवसेना प्रमुख का यह दूसरा अयोध्या दौरा होगा।
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के पूर्व वह अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने आए थे। तब उनके साथ बड़ी संख्या में शिवसेना के सांसद और विधायक भी महाराष्ट्र से यहां पहुंचे थे। इस बार भी ठाकरे के साथ उनके परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में शिवसेना के सांसद व विधायकों के सात मार्च को अयोध्या आने की संभावना है।
विज्ञापन
रामनगरी के कई होटल फुल
शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी के दर्जनों होटल फुल हो गए हैं। उद्धव 7 मार्च को अयोध्या आ रहे हैं। उनके साथ नवनिर्वाचित सांसद व विधायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के भी पहुंचने की संभावना है। प्रस्तावित दौरे को लेकर अयोध्या व फैजाबाद के अधिकांश होटल बुक हो गए हैं। कई होटलों में तो एक भी कमरा खाली नहीं है।
शिवसेना नेताओं और शिवसैनिकों की ओर से कई दिन पूर्व ही अयोध्या व फैजाबाद के दर्जनों होटल बुक करा दिए गए हैं। होटल संचालकों ने बताया कि बड़ी संख्या में कमरों की बुकिंग ऑनलाइन कराई गई है। ऐसे में अयोध्या फैजाबाद आने वाले आगंतुकों को ठहरने के लिए होटलों में कमरा नहीं मिल रहा है। अयोध्या में जहां रामप्रस्थ के सभी 20 कमरे बुक कराए जा चुके हैं वहीं राम श्याम होटल में 4 कमरे बुक कराए गए हैं। फैजाबाद शहर स्थित पंचशील होटल के सभी 32 कमरे बुक कराए जा चुके हैं। इसी तरह शहर के अन्य होटलों का भी हाल है।