फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram nagri

हिंदू महासभा ने किया उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन का विरोध करने का ऐलान

Wed, 04 Mar 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
ram nagri
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा ने शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अयोध्या आगमन का विरोध करने का ऐलान किया है। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि पहले मंदिर फिर सरकार का नारा बुलंद करने वाले उद्धव ठाकरे श्रीराम के अस्तित्व को नकारने का हलफनामा सर्वोच्च न्यायालय में देनी वाली कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी के साथ महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद अयोध्या में आने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं।
विज्ञापन

कहा कि उद्धव ठाकरे ने श्रीरामजन्मभूमि पर कदम रखा तो हिंदू महासभा श्रीरामजन्मभूमि को गंगा और सरयू जल के छिड़काव से पुन: पवित्र करवाएगी। हिंदू महासभा अध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने श्रीराम कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष को गले लगाकर सिद्ध कर दिया कि शिवसेना श्रीराम विरोधियों के साथ है। ऐसे श्रीराम विरोधी उद्धव ठाकरे को हिंदू महासभा अयोध्या की पवित्र भूमि पर पैर नहीं रखने देगी और उन्हें वापस लौटने पर बाध्य करेगी।
विज्ञापन

हिंदू महासभा उत्तर भारत प्रभारी महंत परशुराम दास जी ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने श्री राम विरोधी राजनीतिक दलों से सत्ता के लालच में हाथ मिलाकर न केवल हिंदुओं का विश्वास खो दिया है, बल्कि बाल ठाकरे की हिंदुत्व की विरासत को भी धूल धूसरित कर दिया है। अयोध्या के महंत करपात्री जी महाराज ने हिंदू महासभा का समर्थन करते हुए कहा कि अयोध्या के साधु संत इस अभियान में हिंदू महासभा के साथ है और हिंदू महासभा के आह्वान पर उद्धव ठाकरे के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed