फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

राम मंदिर परिसर में दूसरे दिन भी चला पाइलिंग का काम

Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
राम मंदिर परिसर में चल रहा नींव की पाइलिंग का काम। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राम मंदिर परिसर में शुक्रवार से शुरू हुई पाइलिंग टेस्टिंग का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार से नींव खोदाई शुरू हुई थी। शनिवार को दूसरे दिन भी यह कार्य जारी रहा। यह पिलर सौ फीट गहरा और एक मीटर व्यास का होगा। पिलर बनने के एक माह बाद अक्तूबर में इसकी भार क्षमता व भूकंपरोधी रिपोर्ट आएगी। इसके अध्ययन के बाद शेष 1199 खंभों की पाइलिंग का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

बताया गया कि रिंग मशीन के जरिए एक मीटर व्यास के सौ फीट गहराई में खोदाई के बाद कंकरीट गलाने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि टेस्ट पाइलिंग का कार्य पूरा होने के बाद एक माह तक पिलर के सेट होने की प्रतीक्षा की जाएगी। इसके बाद भूमिगत पिलर की ताकत को जांचा जाएगा।
विज्ञापन

आईआईटी चेन्नई के इंजीनियर करीब एक माह बाद भूमिगत पिलर की ताकत का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट देंगे तब यह तय होगा कि पिलर की ताकत बढ़ाने के लिए किसी अन्य रसासन की जरूरत पड़ेगी या नहीं। यदि पाइलिंग टेस्टिंग का काम सफल होता है तो इसी तरह परिसर में 1200 खंभों की ढलाई की जाएगी इसी पर राममंदिर आधारित होगा। हमारी मंशा है कि राममंदिर के निर्माण में कोई तकनीकी खामी न रह जाए, राममंदिर सदियों तक अक्षुण्ण बना रहे यही हमारा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी परिसर पहुंचेगी कई और मशीनें
उधर, राम मंदिर निर्माण के लिए अभी करीब आधा दर्जन मशीनों का आना बाकी है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर शेष मशीनें भी अयोध्या पहुंच जाएंगी, मशीनें रास्ते में हैं। राममंदिर निर्माण में चूंकि करीब 21 बड़ी-बड़ी मशीनों का प्रयोग किया जाना है। ऐसे में उनको संचालित करने के लिए भी ट्रस्ट जरूरी संसाधनों को एकत्र करने में जुटा है। बताया जा रहा है कि यह मशीनें हाईपावर की हैं, इसलिए इन्हें चलाने के लिए हाईपावर कनेक्शन की भी आवश्यकता होगी। इसको देखते हुए हाईपावर कनेक्शन के लिए ट्रस्ट ने पावर कारपोरेशन में आवेदन कर दिया है। इसी तरह वाटर ओवर हैंड टैंक, सीवर सिस्टम की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed