फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

डिप्टी सीएम ने देखी भूमि पूजन की तैयारी

Tue, 28 Jul 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भूमि पूजन की तैयारियों का निरीक्षण करने के साथ रामलला के दर्शन के साथ व हनुमानगढ़ी मेें पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित कारसेवकपुरम में संगठन के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर भूमिपूजन की तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ पीएम के दौरे को लेकर मंथन भी किया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन होना है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए अयोध्या आना हुआ है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के दर्शन पूजन के दौरान उनके साथ मौजूद महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के स्वर्णिम अवसर पर भूमि पूजन करने आ रहे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर अयोध्या की आम जनता में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या को उसकी महिमा व गरिमा के अनुरूप सजाया जाएगा। पूरे परिवेश को अभियान चलाकर स्वच्छ बनाया जा रहा है। इस महोत्सव को हम दीपावली की भांति मनाएंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में विकास की नयी पटकथा लिखी जा रही है।
पर्यटकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कटिबद्ध है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि पूरे कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई। 4 व 5 अगस्त को हम दीपोत्सव के तरीके से अपनी श्रद्धा व भक्ति रामलला के चरणों में समर्पित करेंगे।
जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है। अनुशासन के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हम अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने के अभियान में अपना योगदान देंगे। दर्शन पूजन के दौरान मौजूद अन्य लोगों में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, परमानंद मिश्रा, पुजारी रमेश दास, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
अयोध्या। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए विभागीय कार्यों लोक निर्माण, राजकीय निर्माण, सेतु निगम आदि संबंधित कार्यों की समीक्षा की तथा कहा जिस-जिस कार्यों में पीडब्लूडी के विभाग एवं कार्यदाई संस्थाएं कार्य कर रही हैं, गुणवत्ता बनाये रखते हुए अयोध्या के मर्यादा के अनुरूप इसको शीघ्र पूरा करें। इसके मुख्य कार्य में अयोध्या-फैजाबाद मुख्य मार्ग गेट नंबर 3 से परिसर के अंदर तक की सड़क मरम्मत कार्य का अवलोकन किया।

शब्दों में नहीं बयां कर सकता राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी: केशव
अयोध्या दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा भगवान श्रीराम की जन्म स्थली पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। राम मंदिर भूमि पूजन अनुष्ठान में कितने लोग शामिल होंगे इस सवाल पर कहा कि ट्रस्ट यह तय करेगा कि किन्हें बुलाया जाना है, इसके बाद पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद ही नाम तय हो सकेंगे। कहा कि राममंदिर निर्माण की खुशी इतनी है कि शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। 500 वर्ष की लड़ाई पर कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है। हाईकोर्ट में राममंदिर निर्माण को रोकने की मांग पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा हाईकोर्ट में राहुल गांधी के दोस्त ने भी याचिका दायर की थी। कहा कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और घड़ी नहीं बताएंगे जैसे बयान देने वालों को मिला अब सटीक जवाब मिला है। भविष्य में ऐसे लोग अब सवाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed