फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ram mandir

नवरात्र के पहले दिन अस्थायी मंदिर में रामलला की पूजा करेंगे सीएम योगी

Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ram mandir
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या आएंगे। उनके अयोध्या आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सीएम योगी रामजन्मभूमि परिसर में बन रहे रामलला के अस्थाई मंदिर के शिफ्टिंग कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रात्रि प्रवास के बाद वह 25 मार्च की सुबह नवरात्र के प्रथम दिन नए अस्थायी मंदिर में रामलला का पूजन अर्चन करेंगे। उधर, दूसरी तरफ रामलला के गर्भगृह को शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी लगभग अंतिम दौर में पहुंच गईं है।
विज्ञापन

मानस भवन के दक्षिण में बुलेटप्रूफ फाइबर के मंदिर में 24 मार्च को सीएम योगी की उपस्थिति में संत-धर्माचार्य वैदिक मंत्रों के बीच रामलला को नए अस्थायी भवन में विराजमान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी 24 मार्च को रात्रि प्रवास करेंगे और 25 मार्च की सुबह नवरात्र और रामनवमी के प्रथम दिन रामलला का पूजन अर्चन करेंगे। इस दौरान रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है। सीएम योगी के पूजन करने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी मंदिर खोल दिया जाएगा।

रामजन्मभूमि क्षेत्र के ट्रस्टियों ने रामलला को शिफ्ट करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों की मानें तो अस्थायी मंदिर का चबूतरा बनने के बाद दीवार भी बनाई जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन के लिए रास्ते भी सुलभ बनाए जा रहे हैं। अब दूरी कम होगी और रामलला के नजदीक से दर्शन भी होंगे। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का भी जिला प्रशासन ध्यान रख रहा है। वहीं ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन से भक्त नए स्थल पर रामलला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed