{"_id":"5e42f15e8ebc3ee5d52229d8","slug":"ram-mandir-faizabad-news-lko5079840174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम की जनकपुर यात्रा को दीवारों पर उकेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम की जनकपुर यात्रा को दीवारों पर उकेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध पीठ में दृश्य कला विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चल रही श्रीराम विषयक भित्ति चित्रण कार्यशाला के अंतर्गत मंगलवार को भगवान व विश्वामित्र की जनकपुर यात्रा का भित्ति चित्रण किया गया।
कार्यशाला की संयोजिका डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि श्रीराम एवं विश्वामित्र की जनकपुर यात्रा का विभागीय छात्रों में प्रमुख रूप से सुमित, वीरेंद्र, राजेश मौर्या एवं अन्य सहयोगी छात्र-छात्राओं द्वारा बहुत ही मनमोहक चित्रण कार्य किया गया।
कथानक आधारित इस चित्रण में छात्र-छात्राओं को हर स्तर पर विषय वस्तु के निर्धारण हेतु उत्प्रेरित किया जा रहा हैं। आयोजन सचिव सरिता सिंह एवं रीमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को वन-पथ के चित्रण हेतु निदेशित रेखांकन में सहयोग किया।
विज्ञापन
दृश्य कला विभाग के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 12 दिनों से चल रही इस राष्ट्रीय भित्ति चित्रण कार्यशाला में रामायण पर आधारित कथाओं का चित्रण संबंधी प्रथम चरण का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैं, जो कि परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए रमणीय एवं कौतुहल वाला विषय बना हुआ हैं।