{"_id":"62f6a54af922b32fdb148fc3","slug":"ram-mandir-120-crores-received-for-the-routes-of-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir : राममंदिर के मार्गों के लिए मिले 120 करोड़, काशी मॉडल पर होगा नए सिरे से विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir : राममंदिर के मार्गों के लिए मिले 120 करोड़, काशी मॉडल पर होगा नए सिरे से विकास
Sat, 13 Aug 2022 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रमेश वर्मा, अयोध्या
रमेश वर्मा, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Aug 2022 04:32 AM IST
सार
Ram Mandir : इसी क्रम में राममंदिर के तीनों पहुंच मार्गों के पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को 120 करोड़ की धनराशि मिल गई है। तीनों मार्गों को काशी मॉडल पर नए सिरे से विकसित किया जाना है। बहुत जल्द इन मार्गों को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राममंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में राममंदिर के तीनों पहुंच मार्गों के पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को 120 करोड़ की धनराशि मिल गई है। तीनों मार्गों को काशी मॉडल पर नए सिरे से विकसित किया जाना है। बहुत जल्द इन मार्गों को विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
राममंदिर जाने वाले तीनों रास्तों को सजाने-संवारने की योजना को आकार देने का काम बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। राममंदिर के तीनों मार्गों को रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ के रूप में विकसित किया जाना है। सहादतगंज-नया घाट मार्ग को रामपथ, सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि को जन्मभूमि पथ व श्रृंगारहाट से श्रीरामजन्मभूमि को भक्ति पथ का नाम दिया गया है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि तीनों मार्गों के लिए करीब 120 करोड़ रुपये गुरुवार को मिल गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है ऐसे में भक्तों के लिए जनसुविधाओं की जरूरत को देखते हुए सबसे पहले राममंदिर के इन तीनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जाएगा। इसी क्रम में शासन ने 13 किमी लंबे रामपथ मार्ग के निर्माण के लिए सौ करोड़ मिले हैं। इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण व मुआवजा के लिए 190 करोड़ पहले ही दिए जा चुके हैं। इसी तरह दो किमी. के जन्मभूमि पथ के विकास के लिए 11 करोड़ व 750 मीटर के भक्ति पथ के विकास के लिए शासन ने नौ करोड़ रुपये दिए गये हैं।
विज्ञापन
तीनों मार्गों का न सिर्फ चौड़ीकरण होगा बल्कि पुनर्निर्माण भी किया जाएगा। यहां पैदल पथ, बस शेल्टर, बस स्टॉप, ई-टॉयलेट, बैठने के लिए बेंच भी लगाई जाएंगी। इन मागों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है, बहुत जल्द ही ये योजना आकार लेने लगेगी।
एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा फेज-2 के रनवे का काम
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक रनवे का 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक रनवे बन जाएगा। वहीं फेज-2 और फेज-3 के लिए भी जमीन अधिग्रहण का 99 फीसदी पूरा हो गया है। जल्द ही एयरपोर्ट के दूसरे चरण का भी काम शुरू होने की उम्मीद है।
श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम बंगलुरु की विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के जिम्मे है। फरवरी 2022 से इसका निर्माण शुरू हुआ था। जिलाधिकारी नितीश कुमार का कहना है फेज-2 और फेज-3 के लिए जमीन का अधिग्रहण लगभग पूरा हो गया है। फेज-2 में रनवे का काम जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दिसंबर तक रनवे का काम पूरा कर लिया जाएगा।
एटीआर-72 और क्यू 400- बोर्डियर एयरक्राफ्ट के लिए 2,250 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जा रहा है। इस पर 116 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि 77.30 करोड़ की लागत से टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। बिल्डिंग निर्माण का कार्य मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।