फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Lala's visitors will get laddoo

अब अयोध्या में रामलला के दर्शनार्थियों को प्रसाद में मिलेगा लड्डू

Fri, 12 Feb 2021 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ram Lala's visitors will get laddoo
राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर लड्डू वितरण का शुभारंभ करते चंपत राय - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होने के साथ ही राम भक्तों की सुविधाओं को लेकर भी ट्रस्ट नई-नई योजना बना रहा है। कुछ दिन पूर्व ट्रस्ट राम लला की शाम की आरती में भक्तों के शामिल होने की व्यवस्था शुरू की थी। वहीं गुरुवार से रामलला के दर्शनार्थियों को लड्डू का भी वितरण शुरू किया गया। इसका शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अरविंद आश्रम के पास पूजन-अर्चन के साथ किया।
विज्ञापन


पहले दिन ढाई हजार भक्तों को लड्डू का वितरण किया गया। अरविंद आश्रम के पास अब प्रतिदिन अनवरत रूप से पांच वर्ष तक श्रद्धालुओं को लड्डू का वितरण प्रसाद के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका जिम्मा हैदराबाद की स्वयंसेवी संस्था ब्लेड रनर पवन कुमार फाउंडेशन ने उठाया है। इसके अध्यक्ष श्रीनिवास राव शर्मा के संयोजन में लड्डू वितरित किया जाएगा। लड्डू निर्माण कार्य अयोध्या में ही अशोक सिंघल नगर में किया जाएगा। एक लड्डू का वजन 50 से 60 ग्राम है। श्रीनिवास राव शर्मा व उनकी पत्नी गायत्री ने बाद में भक्तों को लड्डू दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed