फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ram Janmabhoomi Trust got FD of 500 crores

रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने कराई 500 करोड़ की एफडी

Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi Trust got FD of 500 crores
अयोध्या। रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त समर्पण निधि में से पांच सौ करोड़ की एफडी भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में करवाई है। इसे स्थाई निधि के रूप में बैंक में जमा कराया गया है। साथ ही ट्रस्ट ने विदेशी मुद्रा में समर्पण प्राप्त करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसको लेकर ट्रस्ट ने नई दिल्ली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक खाता खुलवाया है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा में 500 करोड़ रुपये की एफडी के बारे में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि स्थाई निधि का निर्माण अनुभवी चार्टेड एकाउंटेंट्स की सलाह पर किया गया है। मालूम हो कि ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर में 14 जनवरी मकर संक्रांति से 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक 42 दिनों का अभियान चलाकर समर्पण निधि का संकलन किया था।
विज्ञापन

इस संकलन का अधिकृत आंकड़ा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ऑडिट पूर्ण होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिर भी यह माना जा रहा है कि समर्पण अभियान में चार हजार करोड़ से अधिक का दान मिल चुका है। इस बीच रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने विदेशी मुद्रा में समर्पण प्राप्त की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट ने नई दिल्ली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाता खुलवाया गया है। चूंकि विदेशी मुद्रा में समर्पण लेने के लिए स्टेट बैंक में खाता अनिवार्य था, इसलिए खाता खोला गया है। इस खाते का संचालन ट्रस्ट महासचिव के अलावा कोषाध्यक्ष महंत गोविंद गिरि व अन्य न्यासी डॉ. अनिल मिश्र में से किसी दो के हस्ताक्षर से किया जाएगा। वहीं अयोध्या स्थित खाते का संचालन ट्रस्ट के महासचिव के अलावा न्यासी व अयोध्या नरेश बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र एवं डॉ. अनिल मिश्र में से किसी दो के संयुक्त हस्ताक्षर से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed