फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rajudas comment video

Ayodhya News: राजूदास ने महिलाओं से मांगी माफी

Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 28 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
rajudas comment video
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने वीडियो जारी कर महिलाओं पर पूर्व में की गई अशोभनीय टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। हालांकि रविवार को जारी एक अन्य वीडियो में राजूदास ने पूर्व के वीडियो को एडिट किया हुआ बताया है। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि जब वह वीडियो को एडिट किया बता रहे हैं तो माफी मांगने की क्या जरूरत थी। कहा कि उन्हें अब कार्रवाई का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंकने के मामले में हनुमानगढ़ी के राजूदास का एक बयान आया था, जिसमें उन्होंने भविष्य मेें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जूते से पीटे जाने की बात कही थी। इसके विरोध में सपा नेता व सपा समर्थित उतर आए थे। पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडेय पवन ने भी एक बयान जारी कर उन्हें बीमारी से ग्रसित बताया था। सपाइयों ने एसएसपी से शिकायत कर केस दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद एक अन्य वीडियो में राजूदास ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की तो विरोध में सपा महिला सभा ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर राजूदास के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

इधर, रविवार को राजूदास बैकफुट पर आ गए। उन्होंने नये वीडियो में मां-बहनों से माफी मांगी और विवादित वीडियो को एडिट किया हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
अयोध्या। सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव व महानगर अध्यक्ष अर्पणा जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर पुलिस प्रशासन के पर आरोप लगाया कि राजूदास पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि एसएसपी राजकरन नैय्यर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, साथ ही सोमवार सुबह मिलने का समय दिया है। उनसे मिलने के बाद अगली रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed