फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   rain

आंधी-पानी संग ओले, एक की मौत

Fri, 13 Mar 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
rain
बारिश के दौरान तारुन में गिरे ओले। - फोटो : FAIZABAD
मया बाजार। मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट बदली। तेज आंधी के बीच झमाझम बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि से फसलें चौपट हो गईं। तूफान के बीच मया बाजार में मचान पर पेड़ गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन भी बाधित रहा।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के देवा सूर्यभानपुर मजरे जजवट गांव में किसान सीताराम (60) आवारा पशुओं से अपने सब्जी के खेत की रखवाली के लिए खेत में मचान बनाकर अपने बेट रमेश (25) के साथ सो रहा था। भोर में आए तूफान में एक भारी भरकम पेड़ मचान के ऊपर गिर गया, जिसमें दबकर वृद्ध किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा रमेश घायल हो गया।
विज्ञापन

तूफान थमने के बाद जब लोगों को जानकारी हुई तो दोनों को बाहर निकाला गया व बेटे रमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया भेजवाया गया। यहां उपचार के बाद उसे मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर रेफर किया गया, यहां से भी चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इसके अलावा आलापुर के केवटहिया में राममिलन निषाद की दो भैंस पेड़ गिरने से दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव में जंग बहादुर यादव की दीवार ढह गईं। वहीं, गांव निवासी राज कपूर शर्मा के लड़की की बरात आई थी, जिसमें बराती राहुल निवासी टांडा पेड़ के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नागीपुर गांव में आरपी तिवारी के ट्यूबवेल के मकान पर पेड़ गिर जाने से ट्यूबवेल का कमरा क्षतिग्रस्त हो गया।
छतरा मजरे विट्ठल पुर में लालजी तिवारी का मकान ढह गया, जिससे गृहस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। कहा कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।
ढाई घंटे बाधित रहा आंबेडकरनगर मार्ग
मया बाजार ब्लॉक के सामने अयोध्या-आंबेडकर नगर मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से लगभग ढाई घंटे यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं। बाद में पुलिस पेड़ काटकर हटाने तक दोनों तरफ से यातायात डायवर्जन कर स्थिति संभाली।

आज भी खराब रहेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि गरज चमक के साथ हल्की बारिश भी होने की संभावना है। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है, जिले में कुल 10 मिमी. वर्षा हुई है। इस वर्ष अब तक कुल 153.4 मिमी. वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से ज्यादा है। जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed