फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rain accompanied by strong wind in Maavai, many trees fell

मवई में तेज हवा के साथ बारिश, कई पेड़ गिरे

Sun, 27 Aug 2017 10:50 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 27 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind in Maavai, many trees fell
फैजाबाद-मवई में बारिश के कारण गिरी गन्ने की फसल। - फोटो : अमर उजाला
जिले के पश्चिमी-दक्षिणी इलाकों में रविवार को तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इस दौरान मवई इलाके में कई पेड़ धराशाई हो गए, जबकि गन्ने की फसल खेतों में बिछ गई। वहीं, अयोध्या-फैजाबाद में एक बूंद भी नहीं गिरी।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में मवई, सोहावल, रुदौली व कुमारगंज समेत कुछ इलाकों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 17 मिली बारिश मवई में हुई। मवई ब्लॉक में रविवार शाम हुई भारी बारिश में कई जगह पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित रहा और गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल जमीदोज हो गई।
विज्ञापन


वहीं, नेशनल हाईवे से मवई जाने वाले लिंक मार्ग के चकपुरवा गांव के निकट एक शीशम का भारी पेड़ व गड़रिया पुरवा से मवई जाने वाली सड़क पर महमदपुर के निकट आम का पेड़ रास्ते पर गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बारिश से खेतों में तैयार हो रही गन्ने की सैकड़ों बीघा फसल धराशाई हो गई। रजनपुर के किसान अर्जुन साहू और शेखर बताते हैं कि गन्ने की फसल गिर जाने से उपज आधी हो जाएगी। बघेड़ी गांव के किसान श्रवण यादव बताते हैं कि गन्ने की फसल को गिरने से बचाने के लिए उसकी बंधाई करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed