{"_id":"6ad911e5b31949b4f0075146","slug":"the-ram-mandir-can-be-viewed-at-the-international-ramkatha-museum-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161418-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में होंगे राम मंदिर के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में होंगे राम मंदिर के दर्शन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु रामकथा संग्रहालय में भी राम मंदिर परिसर का आभासी भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए संग्रहालय में विशेष इमर्सिव गैलरी विकसित करने की योजना है। आधुनिक तकनीक से तैयार इस गैलरी में श्रद्धालुओं को रामलला, राम परिवार और परिसर स्थित अन्य मंदिरों के आभासी दर्शन कराने की तैयारी है।
करीब 15 मिनट के इस अनुभव में श्रद्धालु कुबेर टीला से लेकर राम मंदिर के परकोटे तक का दृश्यात्मक भ्रमण कर सकेंगे। इसके लिए थ्री-डी तकनीक के माध्यम से मंदिर परिसर के दृश्यों को गहराई और त्रिआयामी प्रभाव के साथ प्रस्तुत करने की योजना है। गैलरी का प्रमुख आकर्षण रामलला के दर्शन होंगे। श्रद्धालु गर्भगृह में विराजमान रामलला के साथ राम परिवार और परिसर के अन्य मंदिरों को भी आभासी रूप में देख सकेंगे।
कुबेर टीला से शुरू होगा आभासी सफर
प्रस्तावित गैलरी में श्रद्धालुओं को राम मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों का दृश्यात्मक परिचय कराने की योजना है। इसकी शुरुआत कुबेर टीला से हो सकती है। यहां से आगे बढ़ते हुए श्रद्धालु राम मंदिर परिसर और उसके परकोटे का आभासी भ्रमण करेंगे। परकोटे की परिक्रमा के दौरान मंदिर की भव्य संरचना, वास्तुशिल्प और परिसर में स्थित विभिन्न मंदिरों को करीब से देखने का अनुभव मिलेगा। इस तरह श्रद्धालु एक ही स्थान पर बैठे-बैठे मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन
संग्रहालय की इस विशेष गैलरी को आधुनिक दृश्य-श्रव्य तकनीक से विकसित किया जाएगा। इसमें इमर्सिव विजुअल सिस्टम का इस्तेमाल करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य केवल राम मंदिर की तस्वीरें या वीडियो दिखाना नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के भीतर भ्रमण करने जैसा अनुभव कराना है। इस माध्यम से वे मंदिर की भव्यता, स्थापत्य और धार्मिक महत्व को करीब से महसूस कर सकेंगे।
नृपेंद्र मिश्र, अध्यक्ष, राम मंदिर निर्माण समिति