फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway warehouse will shift in Slarpur

सलारपुर में शिफ्ट होगा रेलवे मालगोदाम

Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 27 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Railway warehouse will shift in Slarpur
फैजाबाद-शनिवार को रेलवेस्टेशन के विकास का मानचित्र दूसरे अधिकारियों के साथ देखते डीआरएम एके लाहोटी। - फोटो : अमर उजाला
फैजाबाद का रेलवे मालगोदाम सलारपुर रेलवे स्टेशन पर शिफ्ट होगा। इस पर 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां तीन लाइनों का विस्तार होगा। फैसला अगले 20-25 सालों के विकास को देखते हुए किया गया है। रेलवे महाप्रबंधक ने भी इसे ओके कर दिया है। फाइल हेड क्वार्टर से रेल मुख्यालय भेजी जानी है।
विज्ञापन


इसके बाद भूमि का अधिग्रहण होगा। इसी के साथ जुड़वा स्टेशनों का विकास किया जाना है। सभी कार्यों को कराने के लिए 142 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। दौरे के साथ ही स्वीकृत कार्यों का आज से श्रीगणेश हो रहा है।
विज्ञापन


यह बातें उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एके लाहोटी ने मीडिया और सांसद लल्लू सिंह से कहीं। कहा, न्यू वॉशिंग लाइन के बचे आधे हिस्से का निर्माण शुरू हो गया है। अगले तीन महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 कोचों की तीसरी वॉशिंग लाइन का स्थान देखा गया है, लेकिन अभी इसे ओके नहीं किया गया है। बाराबंकी से अकबरपुर तक ट्रैक के दोहरीकरण की डीपीआर रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग ने तैयार कर ली है। दोहरीकरण का कार्य दूसरे चरण में शुरू होगा। 


डीआरएम ने रेलवे स्टेशन व रेलवे कॉलोनी का सघन निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंध एके सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शिवेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ मंडल अभियंता पंचम हरीश कुमार यादव, सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी और स्थानीय अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed