फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raid on medical stores

मेडिकल स्टोर पर छापा

Wed, 24 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Raid on medical stores
अयोध्या। औषधि सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को हैदरगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान यहां नशीली दवा बेची जा रहीं थीं।
विज्ञापन

साथ ही थोक बिक्री के लाइसेंस पर फुटकर दवा की बिक्री होती मिली। औषधि निरीक्षक ने दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेते हुए कई दवाओं का विवरण मांगा है।
औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी ने बुधवार को हैदरगंज स्थित अग्रहरि मेडिकल स्टोर पर अपनी टीम के साथ छापेमारी की, तो कई संदिग्ध दवाएं बिक्री हो रही थी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर को थोक बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किया गया है, जबकि वहां फुटकर बिक्री हो रही थी। इसके अलावा कुछ नशीली दवा भी बिक्री के लिए रखी गई थी।

संदिग्ध पाए जाने पर दो दवा के नमूना भी लिये, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। बताया कि अनियमितताओं के कारण मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed