फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rahul Gandhi China's agent: Katiyar

राहुल गांधी चीन के एजेंट: कटियार

Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi China's agent: Katiyar
विनय कटियार,पूर्व सांसद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी व दक्षिणी किनारों से सेनाओं को हटाने पर सहमति बन गई तो इसमें क्या बुराई है। खून-खराबा किसी समस्या का समाधान नहीं है। राहुल गांधी शांति नहीं चाहते, वह चीन के एजेंट हैं। उन्होंने चीन से अपने ट्रस्ट के लिए पैसा लिया है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने किसान आंदोलन पर कहा कि कांग्रेस के इशारे पर यह आंदोलन हो रहा है। जब तक कांग्रेस की झोली में पैसा रहेगा, तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। देश के किसान कभी तिरंगे व राष्ट्रीय पर्व का अपमान नहीं कर सकता। आंदोलन करने वाले किसान नहीं है बल्कि साजिशकर्ता हैं। जो देश के किसानों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राममंदिर निर्माण को लेकर चल रहे निधि समर्पण अभियान पर कहा कि समर्पण निधि से ही राममंदिर बन जाएगा। राममंदिर निर्माण के लिए धन की कमी नहीं होने वाली है। केरल के कांग्रेस विधायक द्वारा चंदा दिए जाने पर उनकी पार्टी द्वारा हुए विरोध पर कहा कि कांग्रेस ही नहीं हर राजनीतिक दल के लोग चंदा दे सकते है। यह चंदा नहीं बल्कि समर्पण निधि अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरल के विधायक जी का जो सवाल है उनकी पार्टी ने जो विरोध किया है वह अच्छा नहीं किया है। पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या में जो विकास कार्य हो रहे हैं वह चरणबद्ध ढंग से होने चाहिए। एक साथ होंगे तो दिक्कत होगी। विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना होगा। जैसा राम की पैड़ी में हुआ वैसा नहीं होना चाहिए।

मैंने सुना है कि राम की पैड़ी में बना प्लेटफार्म पानी में बह गया। ऐसे कार्य होंगे तो सरकार की बदनामी होगी, पार्टी की बदनामी होगी। कहा कि, सरयू तट के पास जो बस अड्डा था उसकी जमीन का उपयोग दूसरे कार्यों में हो रहा है यह निंदनीय है। इस बस अड्डे का उपयोग होते रहना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed