फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

अलर्ट रहा प्रशासन

Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लेकर जिलेभर में शुक्रवार को कहीं विरोध प्रदर्शन की स्वर नहीं सुनाई दिए। उच्चाधिकारियों से लेकर थानेदार तक के समझाने की मुहिम का असर दिखा। मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ के साथ जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। मिश्रित आबादी, चौक-चौराहों समेत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों पर अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर रहा।
विज्ञापन

शहर के टाटशाह मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगी गई। पिछले जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने सीएए व एनआरसी के विरोध में शहर में विरोध प्रदर्शन किया था। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी।
विज्ञापन

इसको लेकर इस बार जुमे की नमाज से पहले पूरे सप्ताह डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी आशीष तिवारी ने अपने-अपने दफ्तरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों और हर कोतवाली-थाने में सीएए की हकीकत बताने का अभियान चलाया। मुस्लिम भाईयों की हर शंका का समाधान किया गया। इसका असर रहा कि लोगों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का प्रयास ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जुमे की नमाज पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। शहर की टाटशाह मस्जिद, अयोध्या की टेढ़ी बाजार स्थित मस्जिद, रुदौली की दरगाह शरीफ की मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया था। शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी के बीच जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी गई।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि अयोध्या में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखते हुए आपसी सौहार्द का संदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के सभी अधिकारियों द्वारा पुलिस व सुरक्षा बल के साथ अपने अपने क्षेत्र में रूट मार्च किया गया। महिला क्यूआरटी शेरनी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बैंक, विद्यालयों के आस पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा पंफलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed