फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

एनआरसी व सीएए के समर्थन में अधिवक्ताओं ने निकाला मार्च

Tue, 24 Dec 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या में सीएए व एनआरसी के समर्थन में निकले मार्च में शामिल अधिवक्तागण। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के समर्थन में बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने जुलूस निकालकर कचहरी में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में वकीलों ने संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी दोनों ही देश और लोकहित में है।
विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे अधिवक्ता कचहरी के संघ भवन में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में हाथों में बैनर व वी सपोर्ट सीएए व एनआरसी की पट्टियां लिए कचहरी भर में घूम-घूम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि भारत के लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के लिए यह बिल बराबर है। इस बिल से किसी भी धर्म के व्यक्ति का मूल अधिकार ना तो छिन रहा है और ना ही उसमें कहीं से कोई कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविधान प्रदत्त अधिकार हर व्यक्ति को इस बिल में संशोधन के बाद भी मिल रहा है। इससे किसी को घबराना नहीं चाहिए और ना ही इसके लिए हिंसा का रास्ता अख्तियार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में पूर्व पारित प्रस्ताव के क्रम में मंगलवार को रैली भी निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed