फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   protest

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 26 Nov 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
protest
अयोध्या। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को मांगों को लेकर तहसीलों में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया। लेखपालों ने कहा कि अपने मूल कार्य और निर्वाचन के कार्यों को छोड़कर अन्य कार्यों का बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय ने कहा कि लेखपाल अपनी मांगों को लेकर पिछले नवंबर माह से आंदोलित हैं। अतिरिक्त क्षेत्र के चार्ज छोड़ने के साथ इस क्षेत्र के आय जाति निवास व अन्य प्रमाण पत्र जारी करने का काम बंद कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य कार्य किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश की सरकार उनकी जायज मांगे नहीं मान रही है। यदि मांगें न मानी गई तो पांच दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। धरने में जय नारायण तिवारी, नंद लाल वर्मा, बद्री नाथ उपाध्याय, डॉ. पृथ्वीराज पांडेय, राम कुंवर यादव, अजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सोहावल में दिलीप कुमार की अध्यक्षता और राम सुरेश के संचालन में, रुदौली में सौरभ सिंह की अध्यक्षता और नकछेद के संचालन, बीकापुर में अवधेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता और विनोद पांडेय के संचालन, मिल्कीपुर में महेंद्र कुमार तिवारी और अजय कुमार के संचालन में धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed