फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Proposal sent for the release of 6 prisoners on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर 6 बंदियों की रिहाई का भेजा प्रस्ताव

Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent for the release of 6 prisoners on Republic Day
अयोध्या। राज्यपाल ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद 500 कैदियों/बंदियों को रिहा करने का एलान किया है। इस पर शासन के निर्देश के बाद मंडल कारागार ने आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे छह कैदियों की रिहाई के लिए प्रस्ताव भेजा है। यह सभी 16 वर्ष से ज्यादा की अवधि से जेल में हैं। इसमें तीन कैदी अयोध्या और तीन अंबेडकरनगर जनपद के हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मंडल कारागार अयोध्या ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे छह कैदियों की रिहाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। इनमें अयोध्या जनपद के फरीद, राजकुमार यादव, आनंद गुप्ता और अंबेडकरनगर जनपद के बंदी संतराम, बच्चूलाल व शिवमूर्ति वर्मा शामिल हैं। यह सभी हत्यारे आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इन सभी की उम्र 50 से 60 वर्ष के आसपास है। यह करीब 16 वर्षों से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार गणतंत्र दिवस पर बंदियों की रिहाई की अनुमति में जेल में रहने के दौरान कैदियों/बंदियों का आचरण सबसे महत्वपूर्ण होता है। आचरण के साथ ही तीन श्रेणियों में आने वाले कैदियों/बंदियों की रिहाई पर शासन विचार करता है। इनमें पहला जिन कैदियों/बंदियों की उम्र 80 साल या उससे अधिक हो और उसने 10 वर्ष की सजा पूर्ण कर ली है। दूसरा जिन कैदियों/बंदियों की उम्र 70 साल या उससे अधिक हो और उसने 12 साल की सजा काट ली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा जिन कैदियों/बंदियों ने 16 साल की सजा काट ली हो, इसमें उम्र की बाध्यता नहीं होती। इन तीनों श्रेणियों के साथ बेहतर आचरण वाले कैदियों/बंदियों की रिहाई पर ही विचार होता है। मंडल कारागार अयोध्या के वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि छह कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब इनमें से कितने रिहा होंगे, यह फैसला शासन स्तर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed