फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Prime Minister will inaugurate the festival by lighting a peacock lamp

मोर दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister will inaugurate the festival by lighting a peacock lamp
अयोध्या। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष दीप को अविवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ के लिए अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने भव्य दीपक तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाला ये दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश विश्लेषित करेगा।
विज्ञापन

फाइन आर्ट्स की शिक्षिका सरिता सिंह व आशीष प्रजापति ने बताया कि इसमें अनुप्रयोज्य सामग्रियां जिसमें लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि का प्रयोग किया गया है। ये दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित 15 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा। कार्यशाला की संयोजिका फाइन आर्ट्स विभाग की वरिष्ठ सहायक आचार्य डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि इस दीप की विशेषता स्वदेशी तकनीक रही है। छात्र-छात्राओं द्वारा स्वत: सोच की प्रवृत्ति के आधार पर इस स्वरूप को चित्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं फाइन आर्ट्स विभाग के समन्वयक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये भव्य दीप विश्व में विभिन्न प्रकार के पक्षियों के संरक्षण का संदेश प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed