फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Preparations intensified in Medical College for Chief Minister's visit

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज

Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations intensified in Medical College for Chief Minister's visit
अयोध्या। जिले के दौरे पर रविवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा पहुंचने की सूचना पर तैयारियां तेज की गई हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने सभी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व अन्य चिकित्सकों की शनिवार व रविवार को छुट्टियां निरस्त करते हुए चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
गंजा में निर्मित किया गया राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अभी तक अपने वास्तविक स्वरूप में नहीं पहुंच सका है। हालांकि, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों को पूर्ण करते हुए दो बैच का दाखिला किया जा चुका है और कक्षाएं भी संचालित हैं।
विज्ञापन

वहीं, क्लीनिकल कक्षाओं के लिए चयनित किया गया दर्शननगर स्थित अस्पताल भी अभी तक अधूरा है। 200 बेड के अस्पताल का निर्माण कार्य आठ माह से ठप चल रहा है।
इसके अलावा कोरोना संक्रमण के दौरान कोविड एल-2 अस्पताल बनाए गए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में पीआईसीयू, एचडीयू के साथ-साथ ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट व ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच 25 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेडिकल कॉलेज पहुंचने की सूचना प्राप्त होने पर मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने शुक्रवार को मातहतों के साथ परिसर का राउंड लेकर लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एक ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बनकर तैयार हो गया है और दूसरा बन रहा है।
300 बेड पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है। कार्यदायी संस्था को प्रत्येक दशा में रविवार तक 20 बेड पर पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया गया है, जिसे मुख्यमंत्री को दिखाया जाएगा।
बताया कि 50 बेड का पीआईसीयू व एचडीयू व बच्चों के लिए 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है। जिसे भी रविवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अलावा गंजा परिसर में मल्टी पर्पज हॉल में साउंड प्रूफिंग सिस्टम बजट के अभाव में संचालित नहीं हो सका है।

जिसे भी मुख्यमंत्री को दिखाकर बजट की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की सूचना पर सभी चिकित्सकों की शनिवार और रविवार में छुट्टियां रद्द कर दी गई है, बिना अनुमति के किसी को भी मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed