{"_id":"63e3f2c72017ff32380ca930","slug":"preparation-to-make-investors-visit-ram-mandir-faizabad-news-c-13-1-81491-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: उद्यमियों को राममंदिर दर्शन कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: उद्यमियों को राममंदिर दर्शन कराने की तैयारी
Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्यमियों को अयोध्या दर्शन-पूजन कराने की भी योजना है। ऐसे में यहां उनके स्वागत की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। रामलला सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन से लेकर आरती की भव्य व्यवस्था की जा रही है। उद्यमियों के स्वागत में शहर में होर्डिंग भी सजाई जाएगी।राममंदिर की सड़कों को चमकाया जा रहा है। राममंदिर निर्माण दिखाने के लिए ट्रस्ट की ओर से व्यवस्था की जा रही है। उद्यमी रामलला की आरती कर सकें इसकी भी तैयारी है। उद्यमियों को रामलला का प्रसाद भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा हनुमानगढ़ी दर्शन व सरयू आरती कराने की भी तैयारी है। अयोध्या दर्शन-पूजन के बहाने उद्यमियों को बदलती अयोध्या की झलक दिखाने का प्लान है।
इनसेट
पांच जोन और दस सेक्टर में बंरी अयोध्या
अयोध्या। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि समिट में आने वाले उद्यमियों की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। अयोध्या को पांच जोन व दस सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी डीएसपी स्तर का अधिकारी व सेक्टर का प्रभारी निरीक्षक होगा। अयोध्या की सीमा से लेकर शहर तक व प्रमुख धार्मिक स्थलों, स्नानघाट, राम की पैड़ी आदि पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बताया कि दर्शन-पूजन को जाने वाले उद्यमियों को पुलिस एस्कार्ट प्रदान किया जाएगा। बताया कि जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन लागू किया जा सकता है। संवाद